NHAI को सौंपे प्रदेश के तीन NH, तीनों हाईवे की मरम्मत और रखरखाव की जिम्मेदारी अब राष्ट्रीय प्राधिकरण के पास – भारत केसरी टीवी

NHAI को सौंपे प्रदेश के तीन NH, तीनों हाईवे की मरम्मत और रखरखाव की जिम्मेदारी अब राष्ट्रीय प्राधिकरण के पास

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

केंद्र सरकार ने हिमाचल के तीन नेशनल हाईवे को एनएचएआई के हवाले कर दिया है। इसके चलते अब इन तीनों राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और रखरखाव की जिम्मेदारी एनएचएआई की रहेगी। इन तीन हाईवे की कुल लंबाई 278 किलोमीटर है। इससे पहले इन सडक़ों के संचालन का जिम्मा प्रदेश के लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने हिमाचल के राष्ट्रीय राजमार्ग-503 के तहत ऊना से रानीताल तक 99 किलोमीटर सडक़ जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सौंपी है।

यह मार्ग प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों को कांगड़ा और अन्य महत्त्वपूर्ण इलाकों से जोड़ता है। वहीं, चंबा जिले के लिए महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए पठानकोट -चंबा-भरमौर मार्ग का संचालन भी एनएचएआई को दे दिया गया है। इस नेशनल हाईवे की लंबाई 172 किलोमीटर है। इसी तरह अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-907 के पांवटा साहिब के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-7 से हिमाचल प्रदेश-पंजाब सीमा तक के करीब सात किलोमीटर हिस्से का संचालन भी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करेगा।

प्रदेश में बढ़ेगा राष्ट्रीय राजमार्गों के संचालन का दायरा

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का कहना है कि प्रदेश में एनएचएआई पहले से कई महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों का संचालन कर रहा है। इनमें परवाणू-शिमला, पिंजौर-बद्दी-नालागढ़, कीरतपुर-मनाली, शिमला-मटौर और पठानकोट-मंडी राजमार्ग शामिल हैं। अब तीन और राष्ट्रीय राजमार्गों के जुडऩे के बाद प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के संचालन का दायरा और बढ़ जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000