चमियाना AIMSS में 23 करोड़ की अत्याधुनिक 3-टेस्ला MRI मशीन का शुभारंभ, प्रदेश में सस्ती और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री – भारत केसरी टीवी

चमियाना AIMSS में 23 करोड़ की अत्याधुनिक 3-टेस्ला MRI मशीन का शुभारंभ, प्रदेश में सस्ती और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

[MADAN SHARMA]

Advertisement

शिमला,

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के चमियाना स्थित अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटीज (AIMSS) में अत्याधुनिक 3-टेस्ला MRI सुविधा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही IGMC शिमला के बाद AIMSS प्रदेश का दूसरा सरकारी स्वास्थ्य संस्थान बन गया है, जहां यह उन्नत इमेजिंग तकनीक उपलब्ध है।

 

लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित यह नवीनतम 3-टेस्ला MRI मशीन उच्च गुणवत्ता की इमेजिंग, तेज स्कैनिंग और अधिक सटीक रोग पहचान की सुविधा प्रदान करेगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को आधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस नई MRI सुविधा से सुपर स्पेशियलिटी विभागों की जांच क्षमता मजबूत होगी और जटिल बीमारियों का अधिक सटीक एवं समय पर उपचार संभव हो सकेगा। अब मरीजों को MRI जांच के लिए अस्पताल से बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनका समय और धन दोनों की बचत होगी।

 

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं तथा इन क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए धन की कोई कमी नहीं है। सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत चिकित्सकों से सुझाव लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार शुरू किए हैं।

 

उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के लोगों को सस्ती, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में डॉक्टरों के रिक्त पद भरे जा रहे हैं तथा सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है। साथ ही योग्य चिकित्सकों को आकर्षित करने और बनाए रखने के लिए प्रतिस्पर्धी वेतनमान भी दिए जा रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र की उपेक्षा के कारण वर्षों तक पुराने चिकित्सा उपकरणों का उपयोग होता रहा। उन्होंने बताया कि IGMC शिमला में 19 वर्ष पुरानी MRI मशीन को नई 3-टेस्ला MRI से बदला गया है और आने वाले वर्षों में प्रदेश के अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी ऐसी आधुनिक मशीनें स्थापित की जाएंगी।

 

उन्होंने बताया कि सरकार 125 करोड़ रुपये की लागत से सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ऑटोमेटेड प्रयोगशालाएं स्थापित करेगी, जिससे पूरी तरह स्वचालित एवं अधिक सटीक जांच संभव होगी और मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि चमियाना स्थित AIMSS को लगातार सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में पहली बार यहीं रोबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू की गई थी, जिसे अब टांडा मेडिकल कॉलेज, IGMC शिमला और नेरचौक मेडिकल कॉलेज तक भी विस्तारित किया गया है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों की तुलना में मरीजों को रोबोटिक सर्जरी, MRI और PET स्कैन जैसी सुविधाएं रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकार का लक्ष्य स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार कर सभी जांचों के लिए शून्य प्रतीक्षा अवधि (Zero Waiting Time) सुनिश्चित करना है।

 

मुख्यमंत्री ने बाद में AIMSS में चिकित्सकों के साथ बैठक कर संस्थान की कार्यप्रणाली की समीक्षा भी की। उन्होंने बताया कि चमियाना संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और इसके लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। संस्थान तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ई-बस सेवा भी शुरू की जाएगी। इसके अलावा वरिष्ठ रेजिडेंट (Senior Resident) पदों की संख्या बढ़ाई जाएगी। सरकार 800 नर्सिंग पदों पर भर्ती कर रही है तथा दिसंबर 2026 तक 200 एसोसिएट प्रोफेसरों की नियुक्ति भी की जाएगी।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने AIMSS मोबाइल एप का भी शुभारंभ किया, जिसके माध्यम से मरीज संस्थान और उसकी सेवाओं से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए क्लीनलीनेस मॉनिटरिंग सिस्टम भी लॉन्च किया गया।

 

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, विधायक हरीश जनारथा, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. गोपाल बेरी, AIMSS के प्रधानाचार्य डॉ. बृज शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000