राज्यपाल ने नौणी विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक की अध्यक्षता की – भारत केसरी टीवी

राज्यपाल ने नौणी विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक की अध्यक्षता की

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

राज्यपाल ने डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक की अध्यक्षता की

राज्यपाल एवं डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के कुलाधिपति कविंद्र गुप्ता ने आज विश्वविद्यालय की 17वीं सीनेट बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, अनुसंधान और विस्तार गतिविधियों की समीक्षा करते हुए राज्यपाल ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने बागवानी, वानिकी और पर्वतीय कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की बढ़ती प्रतिष्ठा की प्रशंसा करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी) के अनुरूप शैक्षणिक कार्यक्रमों को ढालने तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डेटा एनालिटिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी जैसी उभरती तकनीकों को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर बल दिया।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड के पुनर्गठन की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा छात्रों के लिए रोजगार और उद्यमिता के अवसर बढ़ाने हेतु वित्तीय संस्थानों और उद्योग जगत के साथ मजबूत साझेदारी विकसित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उन्होंने वर्चुअल माध्यम से नक्षत्र वाटिका और स्व-रोजगार धाम का उद्घाटन किया तथा डिजिटल नॉलेज सेंटर की आधारशिला रखी। साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा विकसित विभिन्न उत्पादों का भी लोकार्पण किया। उन्होंने स्व-रोजगार धाम की अवधारणा और उद्देश्यों पर आधारित प्रस्तुति की भी समीक्षा की।

भारतीय ज्ञान परंपरा, आयुर्वेद, जैव विविधता संरक्षण और आधुनिक लैंडस्केप डिजाइन के समन्वय से विकसित नक्षत्र वाटिका में 27 नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष प्रजातियां, औषधीय उद्यान, ध्यान स्थल, योग सुविधाएं और सतत विकास आधारित आधारभूत संरचनाएं शामिल हैं।

राज्यपाल ने सत्यनंद स्टोक्स पुस्तकालय में स्थापित डिजिटल नॉलेज सेंटर का भी उद्घाटन किया। अत्याधुनिक डिजिटल संसाधनों और स्मार्ट तकनीकों से सुसज्जित यह केंद्र छात्रों और शोधकर्ताओं को 13 लाख से अधिक पुस्तकों तथा पांच लाख से अधिक जर्नल, पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंच उपलब्ध कराएगा।

अपने दौरे के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की विभिन्न प्रयोगशालाओं, बेकरी इकाई, फ्लोरल क्राफ्ट प्रयोगशाला, टेरारियम स्थल और स्व-रोजगार धाम का निरीक्षण किया तथा व्यावहारिक शिक्षा, नवाचार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री, बीज और आधुनिक कृषि तकनीक उपलब्ध कराने में विश्वविद्यालय के योगदान की भी प्रशंसा की। राज्यपाल ने अनुसंधान उत्कृष्टता, जलवायु-अनुकूल कृषि, उद्यमिता तथा किसानों, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के बीच बेहतर सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करेगा।

इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी और विनोद सुल्तानपुरी, कुलपति डॉ. हरमिंदर सिंह बावेजा, राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज, बागवानी निदेशक सतीश शर्मा, कृषि निदेशक रविंदर सिंह जसरोटिया, एसपी टी. साई दत्तात्रेय वर्मा, सीनेट सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000