सोमवार तक होगी जिला परिषद-बीडीसी की शपथ, पंचायतों के लिए अभी सीएम के फैसले का इंतजार – भारत केसरी टीवी

सोमवार तक होगी जिला परिषद-बीडीसी की शपथ, पंचायतों के लिए अभी सीएम के फैसले का इंतजार

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

जिला पार्षदों की शपथ डीसी; बीडीसी की एसडीएम करवाएंगे, पंचायतों के लिए अभी सीएम के फैसले का इंतजार

हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के बाद अब शपथ ग्रहण को लेकर स्थितियां साफ होने लगी हैं। जिला परिषद और बीडीसी के लिए शपथ सोमवार आठ जून तक करवानी होगी। यह नियमों में ही प्रावधान है कि रिजल्ट घोषित होने के एक सप्ताह में शपथ हो जानी चाहिए। इसी अनुसार शिमला में छह जून और कांगड़ा व लाहुल स्पीति ने सोमवार की तारीख तय की है। बाकी जिलों में भी शेड्यूल बन रहा है। जिला परिषद के लिए शपथ डीसी दिलाएंगे और बीडीसी की शपथ एसडीएम करवाएंगे। ग्राम पंचायत प्रधान और उपप्रधान को मुख्यमंत्री विशेष कार्यक्रम में शपथ दिलाएंगे, जबकि पंचायत वार्ड सदस्यों को संबंधित पंचायतों के प्रधान शपथ दिलाएंगे। जहां तक पंचायतों की बात है, तो चुने गए 31,182 नए जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण पर सरकार के फैसले का इंतजार है। विभाग ने फाइल मुख्यमंत्री को भेज दी है। सीएम के कर्नाटक से लौटने के बाद तिथि तय होगी।

इससे पहले की बात करें,तो यह शपथ राज्य के तीनों मंडलों यानी धर्मशाला, मंडी और शिमला में होती रही है। कई बार सभी को शिमला बुलाकर भी शपथ करवाई गई है। पंचायती राज विभाग ने सभी परंपराओं और खर्चे का हवाला देते हुए फाइल मुख्यमंत्री को भेज दी है। अब सीएम के लौटने के बाद फैसले का इंतजार है। गौर हो कि हिमाचल प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव संपन्न होने के बाद गांवों की नई सरकार की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज अधिनियम, 1994 के सेक्शन-128 के अनुसार पंचायत प्रतिनिधियों को मानदेय उनकी पहली आधिकारिक बैठक की तिथि से देय होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000