सांस की नली में कुरकुरा फंसने से युवक की मौत, अर्की के ताल गांव में पेश आया वाकया, पीजीआई में तोड़ा दम – भारत केसरी टीवी

सांस की नली में कुरकुरा फंसने से युवक की मौत, अर्की के ताल गांव में पेश आया वाकया, पीजीआई में तोड़ा दम

[मदन शर्मा]

Advertisement

उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत घनागुघाट के ताल गांव निवासी एक युवक की सांस की नली में कुरकुरा फंस जाने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान हेमंत शर्मा (28 वर्ष) पुत्र दीपराम शर्मा के रूप में हुई है। हेमंत शर्मा कसौली के एक निजी होटल में कार्यरत था। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमंत शर्मा कुरकुरा खा रहा था, तभी उसका एक टुकड़ा सांस की नली में फंस गया। इसके बाद उसे सांस लेने में गंभीर दिक्कत होने लगी। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए एमएमयू सुल्तानपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। पीजीआई चंडीगढ़ में चिकित्सकों द्वारा युवक का उपचार किया गया, लेकिन उसकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका।

Advertisement

उपचार के दौरान बुधवार दोपहर हेमंत शर्मा ने दम तोड़ दिया। युवक के निधन की खबर मिलते ही ताल गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। हेमंत शर्मा के असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्र के लोगों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000