हर विधानसभा क्षेत्र में खुलेंगे राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल : मुख्यमंत्री सुक्खू – भारत केसरी टीवी

हर विधानसभा क्षेत्र में खुलेंगे राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल : मुख्यमंत्री सुक्खू

[मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने शिक्षा विभाग को राज्यभर में राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक ऐसा विद्यालय स्थापित कर रही है, ताकि विशेषकर दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाई जा सके।

इन विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक समग्र शिक्षा प्रदान की जाएगी। स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल सहित अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह पहल हिमाचल प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे शिक्षा सुधारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद से शिक्षा स्तर में सुधार के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग का पुनर्गठन करते हुए स्कूल शिक्षा निदेशालय और उच्च शिक्षा निदेशालय की स्थापना की गई है।

सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली और बेहतर शिक्षण पद्धतियों का अध्ययन करने के लिए विदेश भेजा जा रहा है। वहीं मेधावी विद्यार्थियों को भी शैक्षणिक विदेश यात्राओं का अवसर प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षकों के पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जा रहा है। इसके अतिरिक्त राज्य के 156 स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम से संबद्ध किया जा रहा है तथा इन संस्थानों में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय शुरू किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लगातार प्रयासों के चलते शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 रिपोर्ट में हिमाचल प्रदेश ने गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा प्रदान करने में देशभर में छठा स्थान हासिल किया है। राज्य ने 13वें स्थान से छलांग लगाकर छठा स्थान प्राप्त किया तथा राज्यों की श्रेणी में तीसरा स्थान हासिल किया।

इससे पहले राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2025 में भी हिमाचल प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति करते हुए 2021 के 21वें स्थान से देश के शीर्ष पांच राज्यों में जगह बनाई थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000