एक महीने में 182.58 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन, HPPCL ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास – भारत केसरी टीवी

एक महीने में 182.58 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन, HPPCL ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

एचपीपीसीएल ने दो साल पुराना अपना ही रिकॉर्ड तोड़ अगस्त में रचा इतिहास

सावड़ा कुड्डू, सैंज और काशंग परियोजनाओं के बेहतर संचालन से मिली बड़ी सफलता

तीनों परियोजनाओं ने 100 प्रतिशत से अधिक प्रदर्शन कर हासिल की उपलब्धि

हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) ने जलविद्युत उत्पादन के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। कॉरपोरेशन ने अगस्त माह में अब तक का सबसे अधिक मासिक बिजली उत्पादन दर्ज किया है। निगम ने एक महीने में 182.58 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन कर नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले अगस्त, 2024 में निगम ने 179.04 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया था। इस तरह एचपीपीसीएल ने दो वर्ष पहले बने अपने ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नई उपलब्धि अपने नाम कर ली है। यह उपलब्धि प्रदेश की तीन प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं के बेहतर प्रदर्शन से संभव हुई है, जिसमें 111 मेगावाट की सावड़ा कुड्डू, 100 मेगावाट की सैंज और 65 मेगावाट की काशंग परियोजना शामिल है। मानसून के दौरान पर्याप्त जल उपलब्धता का लाभ उठाते हुए इन परियोजनाओं का संचालन पूरी क्षमता और बेहतर योजना के साथ किया गया। मशीनों के नियमित रखरखाव, तकनीकी निगरानी और संचालन में अपनाई गई दक्षता ने बिजली उत्पादन को रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बिजली उत्पादन के साथ-साथ तीनों परियोजनाओं ने प्लांट अवेलेबिलिटी फैक्टर (पीएएफ) के मामले में भी शानदार प्रदर्शन किया। इसमें सावड़ा कुड्डू जलविद्युत परियोजना का पीएएफ 109.31 प्रतिशत, सैंज परियोजना 104.50 प्रतिशत और काशंंग हाइड्रो प्रोजेक्ट का 110 प्रतिशत पीएएफ दर्ज किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000