नशा तस्करों की 1.13 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त, नशे का नेटवर्क तोडऩे के लिए बाहरी राज्यों तक पहुंची पुलिस – भारत केसरी टीवी

नशा तस्करों की 1.13 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त, नशे का नेटवर्क तोडऩे के लिए बाहरी राज्यों तक पहुंची पुलिस

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में नशे का नेटवर्क तोडऩे के लिए बाहरी राज्यों तक पहुंची पुलिस, 286 आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए इस वर्ष अब तक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 134 मुकदमे दर्ज किए हैं, जिनमें अधिकांश मामले इंटरमीडिएट और कॉमर्शियल क्वांटिटी से जुड़े हैं। इन मामलों में कुल 286 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं बल्कि सप्लाई नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए बैकवर्ड लिंकेज पर भी कार्रवाई की है। इसके तहत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, भारत-नेपाल बॉर्डर और केरल जैसे राज्यों से 42 आरोपियों को शिमला पुलिस की विशेष टीमों ने गिरफ्तार किया है। शिमला पुलिस ने इस वर्ष एक करोड़ 13 लाख रुपए की अवैध संपत्ति जब्त करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 और 2025 में इस प्रकार की संपत्ति जब्ती की कार्रवाई नहीं हुई थी।

पुलिस थाना कुमारसैन में दस अप्रैल, 2026 को दर्ज मुकदमा संख्या 27/2026 में पुलिस ने वित्तीय जांच के दौरान करीब 53 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज की है। इस मामले में पुलिस ने ऐन बहादुर, चक्र बहादुर और मोहन शाही नामक आरोपियों के कब्जे से 9.028 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपए नकद बरामद किए थे। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज पर कार्रवाई करते हुए कंडाघाट स्थित लक्ष्मी टी स्टॉल से महिला आरोपी लक्ष्मी के कब्जे से 2.039 किलोग्राम अफीम बरामद की थी। चारों आरोपी फिलहाल सब-जेल कैथू में हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000