जनगणना-2027 में सक्रिय भागीदारी निभाएं प्रदेशवासी : मुख्यमंत्री सुक्खू – भारत केसरी टीवी

जनगणना-2027 में सक्रिय भागीदारी निभाएं प्रदेशवासी : मुख्यमंत्री सुक्खू

[मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

जनगणना कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें प्रदेशवासी : मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल प्रदेश की जनगणना निदेशक एवं नागरिक पंजीकरण निदेशक दीप शिखा शर्मा ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें जनगणना-2027 के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

बैठक के दौरान निदेशक जनगणना ने बताया कि जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं आवास जनगणना तथा दूसरे चरण में जनसंख्या गणना की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में पहला चरण 16 जून से 15 जुलाई, 2026 तक संचालित होगा। इस बार ‘स्व-गणना’ (Self Enumeration) की नई सुविधा भी शुरू की गई है, जिसका लाभ 1 जून से 15 जून, 2026 तक पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से लिया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से की जाएगी, जिसमें गणनाकर्मी और पर्यवेक्षक अपने मोबाइल उपकरणों के माध्यम से सरकार द्वारा अधिसूचित 33 प्रश्नों के आधार पर प्रदेश के सभी घरों और परिवारों की जानकारी एकत्र करेंगे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना का दूसरा चरण 11 से 30 सितंबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जबकि शेष क्षेत्रों में यह कार्य 9 फरवरी से 28 फरवरी, 2027 तक संपन्न होगा।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जनगणना लोकतंत्र और विकास की रीढ़ है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की योजनाओं और नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000