सिरमौर के निजी विश्वविद्यालय में छात्राओं के टॉयलेट में वीडियो बनाते सफाई कर्मी गिरफ्तार, जांच शुरू – भारत केसरी टीवी

सिरमौर के निजी विश्वविद्यालय में छात्राओं के टॉयलेट में वीडियो बनाते सफाई कर्मी गिरफ्तार, जांच शुरू

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

राजगढ़ की निजी यूनिवर्सिटी में सनसनीखेज मामला

पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी जांच जारी

सिरमौर जिला के राजगढ़ उपमंडल में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में शुक्रवार सुबह एक सफाई कर्मचारी को कथित तौर पर गल्र्ज होस्टल के शौचालय में वीडियो बनाते हुए छात्राओं ने रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना सामने आते ही यूनिवर्सिटी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और छात्राओं में भारी आक्रोश फैल गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह कुछ छात्राओं को शौचालय के आसपास संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। शक होने पर जब उन्होंने ध्यान दिया, तो वहां मौजूद सफाई कर्मचारी मोबाइल फोन से वीडियो बनाता हुआ पाया गया। छात्राओं ने उसे पकड़ लिया और मामले की सूचना यूनिवर्सिटी प्रशासन को दी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तुरंत पच्छाद पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने पहले भी इस तरह की हरकत की है या नहीं। आरोपी की पहचान छेदन साहू (26) निवासी झारखंड के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से यूनिवर्सिटी में सफाई कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। यूनिवर्सिटी की ओर से प्रोफेसर बेनीपाल ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली, तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। संस्थान छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और इस तरह की घटनाओं को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000