पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक – भारत केसरी टीवी

पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

[मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

पंचायत चुनावों की तैयारिओं को लेकर सभी एसडीएम और खंड विकास अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने पंचायत चुनावों को लेकर सभी एसडीएम और खंड विकास अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की। बैठक में चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने कहा कि पोलिंग पार्टियों के रहने और खाने की सारी व्यवस्था की देख रेख संबधित पंचायत सचिव करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव शांति पूर्वक तरीके से करवाए जायेंगे

बैठक में मतदान दलों की आवाजाही के लिए खंड स्तर पर वाहनों एवं बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मतदान कर्मियों, पोर्टरों सहित अन्य कर्मचारियों के लिए ठहरने एवं भोजन की समुचित व्यवस्था करने पर भी चर्चा हुई। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के भुगतान तथा संबंधित बिलों के समयबद्ध निपटारे के निर्देश भी जारी किए गए।

जिला प्रशासन ने चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित उपमंडलाधिकारियों (नागरिक) को आवश्यक कदम उठाने को कहा। इसके अतिरिक्त जिला परिषद उम्मीदवारों के चुनाव व्यय की निगरानी तथा कैंडिडेट एक्सपेंडिचर रिपोर्टिंग सिस्टम (CERS) के माध्यम से नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

बैठक में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान और मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे एवं वेबकास्टिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। पहले से उपलब्ध आधारभूत संरचना का उपयोग करते हुए निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

इसके अलावा मतदान एवं मतगणना केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने, रिजर्व एवं स्टैंडबाय वाहनों की तैनाती तथा मतगणना प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पंचायत पदाधिकारियों के सत्यापित विवरण निर्धारित प्रारूप में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजने के निर्देश भी दिए गए।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।

 

इस मौके पर एडीसी सचिन शर्मा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा, एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा, एसी टू डीसी देवी चंद ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000