सुखु बोले- जयराम शायद भूल गए कि अब प्रदेश में कांग्रेस सरकार है – भारत केसरी टीवी

सुखु बोले- जयराम शायद भूल गए कि अब प्रदेश में कांग्रेस सरकार है

[MADAN SHARMA]

Advertisement

*सुखु ने कहा जयराम भूल गए अब सरकार हमारी है, निर्णय हम लेंगे*

Advertisement

 

नगर निगम मंडी के चुनावी रण में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हुंकार भरते हुए विपक्ष और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने मंडी पहुंचे मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि केंद्र की भेदभाव वाली राजनीति से वे घबराने वाले नहीं हैं और हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प पूरा होकर रहेगा। बुधवार को टारना, नेला और टाऊन हॉल में आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विकास, आपदा राहत और भाजपा की नीतियों पर जमकर प्रहार किए। मुख्यमंत्री ने नगर निगम के गठन की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में जनभावनाओं की अनदेखी की गई। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को घेरते हुए कहा कि जयराम ठाकुर आज बैहना जैसे ग्रामीण वार्डों को बाहर करने की बात कर रहे हैं, जबकि सत्ता में रहते हुए इन क्षेत्रों को जबरन निगम में उन्होंने ही शामिल किया था।

मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि शायद जयराम भूल गए हैं कि अब उनकी सरकार नहीं है। अब सरकार हमारी है और जनता के हित में निर्णय हम लेंगे। सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री पर केवल अपने क्षेत्र का विकास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री रहते हुए सराज में 18-18 विश्राम गृह बना दिए लेकिन मंडी शहर को अनदेखा किया। सत्ता में रहते हुए जयराम को केवल सराज याद आया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000