सद्भावना चौक पर राजीव गांधी को दी गई श्रद्धांजलि, मंत्रियों सहित गणमान्यों ने अर्पित किए पुष्प – भारत केसरी टीवी

सद्भावना चौक पर राजीव गांधी को दी गई श्रद्धांजलि, मंत्रियों सहित गणमान्यों ने अर्पित किए पुष्प

[ मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement
शहीदी दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 
 
राजीव गांधी की प्रतिमा पर कैबिनेट मंत्रियों सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने पुष्पांजलि की अर्पित
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनीराम शांडिल, राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, पार्षदगण और अन्य गणमान्य अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनीराम शांडिल ने उपस्थित सभी लोगों को अहिंसा और सहनशीलता की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति गीतों और भजन गायन के माध्यम से राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेंद्र अत्री, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, सहायक आयुक्त देवी चंद ठाकुर सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे जिन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000