वानिकी वैज्ञानिक डॉ. जयपाल शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी, विलो हाइब्रिड शोध में रहा अहम योगदान – भारत केसरी टीवी

वानिकी वैज्ञानिक डॉ. जयपाल शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी, विलो हाइब्रिड शोध में रहा अहम योगदान

[मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

डॉ. जयपाल शर्मा ने वृक्ष सुधार विभाग में विभागाध्यक्ष का संभाला कार्यभार

डॉ जयपाल शर्मा ने डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के वानिकी विश्वविद्यालय में वृक्ष सुधार एवं आनुवंशिक संसाधन विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।

डॉ. शर्मा पिछले 17 वर्षों से वानिकी एवं कृषि वानिकी के क्षेत्र में शिक्षण, अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अल्पावधि वृक्ष प्रजातियों, विशेष रूप से विलो (Salix) हाइब्रिड के सुधार एवं मूल्यांकन में योगदान दिया है। उनके द्वारा विकसित कई उन्नत विलो हाइब्रिड हिमालयी क्षेत्रों में किसानों एवं अन्य हितधारकों द्वारा लगाए जा रहे हैं।

उनके शोध कार्यों में विभिन्न एवं पारिस्थितिकी दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों के लिए उपयुक्त श्रेष्ठ विलो हाइब्रिड का विकास, परीक्षण एवं लोकप्रियकरण शामिल है। वे वर्तमान में प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज़ एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी के अंतर्गत विलो किस्मों के पंजीकरण हेतु टास्क फोर्स सदस्य के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, वे दो महत्वपूर्ण बाह्य वित्तपोषित परियोजनाओं — डीयूएस सेंटर फॉर विलो तथा सी-बकथॉर्न — से भी जुड़े रहे हैं। वानिकी अनुसंधान में उनके योगदान के लिए वर्ष 2012 में उन्हें इंडियन फॉरेस्टर द्वारा ‘ब्रांडिस पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।

कुलपति डॉ हरमिंदर सिंह बवेजा ने डॉ. शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विभाग नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000