प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रहित अपील पर देश एकजुट, विपक्ष भ्रम और डर फैलाने में जुटा : हर्ष महाजन – भारत केसरी टीवी

प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रहित अपील पर देश एकजुट, विपक्ष भ्रम और डर फैलाने में जुटा : हर्ष महाजन

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा।  14/05/2026

Advertisement

 

Advertisement

 

 

प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रहित अपील पर देश एकजुट, विपक्ष भ्रम और डर फैलाने में जुटा : हर्ष महाजन

भारत में किसी आवश्यक वस्तु की कमी नहीं, कांग्रेस और विपक्ष पैनिक फैलाने की राजनीति कर रहे : हर्ष महाजन

 

मोदी सरकार ने संकट में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे, विपक्ष ने केवल अफवाहें फैलाईं

 

राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल राष्ट्रहित के मुद्दों पर भी राजनीति कर रहे : हर्ष महाजन

 

भारत मजबूत अर्थव्यवस्था और नेतृत्व के साथ वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रहा : भाजपा

 

शिमला 14 मई 2026

भाजपा राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई अपील का समर्थन करते हुए कहा कि 140 करोड़ भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के साथ मजबूती से खड़े हैं और राष्ट्रहित में हर आवश्यक त्याग और सहयोग के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील पूरी तरह स्वैच्छिक, एहतियाती और दूरदर्शी सोच पर आधारित है तथा देश में किसी भी आवश्यक वस्तु की कोई कमी नहीं है।

हर्ष महाजन ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशहित में जिम्मेदारीपूर्वक देशवासियों से अपील कर रहे हैं और दूसरी ओर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी जैसे विपक्षी दल भ्रम और डर फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को यह भी जानकारी नहीं है कि वैश्विक युद्ध किन देशों के बीच चल रहा है, लेकिन वे देश को ज्ञान देने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज़ाद भारत के इतिहास में यह पहली बार नहीं है जब किसी प्रधानमंत्री ने एहतियाती अपील की हो। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने भी संकट के समय देशवासियों से इसी प्रकार सहयोग की अपील की थी। उस समय कांग्रेस ऐसी अपीलों को जिम्मेदार नेतृत्व का प्रतीक बताती थी, लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी की अपील को भारत की विफलता बताना विपक्ष के दोहरे मापदंडों को उजागर करता है।

हर्ष महाजन ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था “फ्रेजाइल फाइव” में पहुंच गई थी, जबकि आज भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय महंगाई 10 से 11 प्रतिशत तक पहुंच गई थी, जबकि आज भारतीय अर्थव्यवस्था स्थिर और मजबूत है तथा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अभी भी लगभग 700 बिलियन डॉलर के आसपास है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत बनाए रखने के लिए अनावश्यक विदेशी यात्राओं से बचने और कुछ समय तक सोना न खरीदने की अपील की है। यह अपील आम जनता के हित और राष्ट्रीय आर्थिक मजबूती को ध्यान में रखकर की गई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस विषय को मध्य वर्ग से जोड़कर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है, जबकि मध्य वर्ग का सबसे बड़ा हितैषी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

भाजपा सांसद ने कहा कि युद्ध जैसी वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत में तेल की कोई कमी नहीं हुई और पेट्रोल-डीजल के दाम भी स्थिर रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर जनता को राहत देने का काम किया है, जबकि चीन, अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में पेट्रोल की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है।

हर्ष महाजन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने सोशल मीडिया के माध्यम से गैस सिलेंडर और आवश्यक वस्तुओं की कमी को लेकर झूठी तस्वीरें और भ्रम फैलाने वाले संदेश प्रसारित किए। उन्होंने कहा कि विपक्ष “पैनिक” पैदा कर जनता में डर फैलाना चाहता है, लेकिन देश की जनता अब ऐसी राजनीति को समझ चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सार्वजनिक परिवहन के उपयोग, वर्क फ्रॉम होम, स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग, खाद्य तेल के सीमित उपयोग और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की अपील पूरी तरह राष्ट्रहित में है। इन कदमों से देश की अर्थव्यवस्था और संसाधनों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

हर्ष महाजन ने कहा कि भारत ने कोविड महामारी जैसी वैश्विक चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया और अब भी भारत मजबूत नेतृत्व और सशक्त अर्थव्यवस्था के बल पर हर वैश्विक संकट से मजबूती के साथ बाहर निकलेगा। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वह राष्ट्रहित के मुद्दों पर राजनीति बंद कर देश के साथ खड़ा हो।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000