मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मिला 73.92 लाख रुपये का योगदान

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आज यहां मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड की ओर से कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए 73.92 लाख रुपये का चेक भेंट किया। मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड एक सरकारी उपक्रम कंपनी है, जिसे होटल वाइल्डफ्लावर हॉल, छराबड़ा, शिमला के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री ने इस योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में सफल कानूनी लड़ाई के बाद राज्य सरकार ने मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड को सशक्त बनाया, जो अब एक लाभकारी संस्था के रूप में सकारात्मक परिणाम दे रही है।

120 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक वाइल्डफ्लावर हॉल लग्जरी होटल संपत्ति लगभग तीन दशकों तक कानूनी विवाद में फंसी रही। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हस्तक्षेप के बाद राज्य सरकार ने वरिष्ठ कानूनी विशेषज्ञों की सेवाएं लेकर मामले को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया। सर्वोच्च न्यायालय ने 20 फरवरी 2024 को इस संपत्ति का कानूनी स्वामित्व राज्य सरकार को सौंप दिया, जबकि 31 मार्च 2025 को इसका भौतिक कब्जा भी राज्य सरकार को मिल गया।

इस अवसर पर प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार और मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000