जी राम जी योजना लागू करने को हिमाचल राजी, पहले नई योजना के खिलाफ थी हिमाचल सरकार – भारत केसरी टीवी

जी राम जी योजना लागू करने को हिमाचल राजी, पहले नई योजना के खिलाफ थी हिमाचल सरकार

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

हिमाचल में आखिरकार केंद्र सरकार की नई योजना विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी जी राम जी लागू हो गई है। केंद्र सरकार ने इसके मनरेगा की जगह लाया था। हिमाचल सरकार ने पहले इस बदलाव के खिलाफ रुख अपना लिया था और दिसंबर में होने वाली विशेष ग्रामसभा को भी नहीं किया था, लेकिन अब राज्य सरकार नई योजना को लागू करने पर राजी हो गई है। केंद्र सरकार ने भी इसके लिए पहली किस्त जारी कर दी है। पहले केंद्र सरकार ने नई योजना के शुरू होने तक मनरेगा के तहत ही कार्यदिवस दे दिए थे। उन्हें अब नई योजना में पोर्ट कर दिया जाएगा। हालांकि पहले यह आकलन था कि मनरेगा को खत्म कर शुरू की नई योजना के कारण हिमाचल को हर साल 700 करोड़ का नुकसान हो सकता है। अभी हर साल हिमाचल करीब 1400 करोड़ के काम कर रहा है, जो अब आधे हो जाएंगे।

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग ने इस बारे में एक रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी थी। केंद्र ने मनरेगा के बदले नई योजना विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी जी राम जी लागू की है। यह योजना मनरेगा की जगह लेगी, जिसमें रोजगार के दिन 100 से बढ़ाकर 125 किए गए हैं, लेकिन बहुत से नए प्रावधान हिमाचल के हित में नहीं लग रहे थे। जिन राज्यों की आबादी कम है, उन्हें वैसे ही नुकसान है। नई योजना में जिला परिषदों में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए जा रहे पैसों को भी समाप्त कर दिया है। इन सब शंकाओं के बावजूद नई योजना को लागू किया जा रहा है, क्योंकि दूसरा विकल्प लेने पर राज्य को नुकसान हो सकता था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000