हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव में 15 से अधिक नामांकन रद्द, कई जगह प्रत्याशियों ने भरे थे दो-दो परचे – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव में 15 से अधिक नामांकन रद्द, कई जगह प्रत्याशियों ने भरे थे दो-दो परचे

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

51 शहरी निकायों में नामांकन पत्रों की जांच; कई जगह प्रत्याशियों ने भरे थे दो-दो परचे, छह मई को वापस लिए जा सकेंगे नाम

हिमाचल प्रदेश के 51 शहरी निकायों में सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई और छंटनी के दौरान 15 से अधिक नामांकन पत्र रद्द किए गए। प्रदेश के जिला मंडी नगर निगम में ही छह नामांकन रद्द हुए हैं। मंडी में सुंदरनगर शहरी निकाय के बनायक वार्ड से दीपक सेनाए जोगेंद्रनगर के लक्ष्मी बाजार वार्ड से अजय, नेरचौक के ढांगू वार्ड से तेज सिंह, मनाली के स्कूल एरिया वार्ड से सुनीता शर्मा, निरमंड के विष्णू वार्ड से पुष्पा देवी, घुमारवीं के हारकुकार वार्ड से राकेश कुमार चोपड़ा, बिलासपुर के गुरुद्वारा वार्ड से नीतू मिश्रा और बिलासपुर मेन मार्केट वार्ड से कमलेंद्र कश्यप का नामांकन रद्द हुआ है।

इसी तरह मंडी नगर निगम के पड्डल वार्ड से कांग्रेस की नीलम शर्मा, नेला वार्ड से कांग्रेस की नर्मदा देवी, मंगवाईं वार्ड से कांग्रेस की रजनी चंद्रा, पैलेस कॉलोनी वार्ड से कांग्रेस की सुमन, भगवाहन वार्ड से निर्दलीय दिनेश कुमार और थनेहड़ा वार्ड से भाजपा की रजनी शर्मा का नामांकन रद्द किया गया है। इनमें कुछ दावेदार ऐसे भी थे, जिन्होंने दो-दो नामांकन पत्र भर रखे थे। ऐसे दावेदारों का एक नामांकन पत्र स्वीकार और दूसरा रद्द किया गया है। इस निगम चुनाव को साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000