बंगाल चुनाव से पहले PM मोदी का बड़ा वादा, हर किसान को मिलेंगे 9,000 रुपये – भारत केसरी टीवी

बंगाल चुनाव से पहले PM मोदी का बड़ा वादा, हर किसान को मिलेंगे 9,000 रुपये

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हर किसान के खाते में आएंगे नौ हजार, बंगाल चुनाव से पहले PM का वादा, बाजार से बाहर होंगे TMC के दलाल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मतदाताओं से भाजपा सरकार चुनने की सीधी अपील की और किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने वाली ‘दोहरे इंजन’ वाली सरकार का वादा किया। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ टीएमसी के दलालों को भी बंगाल के बाजारों से बाहर निकाल दिया जाएगा, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। प्रधानमंत्री ने मेदिनीपुर में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास और सुरक्षा के भविष्य की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए वर्तमान प्रशासन के कार्यों के लिए जवाबदेही का वादा किया।

उन्होंने अपनी सरकार के तहत किसानों के खातों में सीधे धनराशि जमा करने के वादे की घोषणा करते हुए कृषि बाजारों में बिचौलियों को खत्म करने का संकल्प लिया और कहा कि अगर यहां भाजपा को मुख्यमंत्री बनाया जाता है, तो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मिलकर किसान सम्मान निधि के 9,000 रुपए सीधे हर किसान के खाते में जमा करेंगे

टीएमसी के दलालों को भी बंगाल के बाजारों से बाहर निकाल दिया जाएगा, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भावी भाजपा सरकार सभी नागरिकों के लिए काम करेगी, विशेष रूप से भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार लोगों को निशाना बनाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य की आर्थिक क्षमता, विशेष रूप से कृषि और मत्स्य पालन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, भाजपा शासित राज्यों में मछली उत्पादन की सफलता का हवाला देते हुए बंगाल में ‘नीली क्रांति’ का वादा किया

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000