सोलन में भाजपा का हल्ला बोल: कर्ज बढ़ा, विकास रुका—सरकार पर गंभीर आरोप – भारत केसरी टीवी

 सोलन में भाजपा का हल्ला बोल: कर्ज बढ़ा, विकास रुका—सरकार पर गंभीर आरोप

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

सोलन विधानसभा क्षेत्र में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा जोरदार आक्रोश रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत पुराने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से हुई और यह पुराने डीसी कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में आम नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखने को मिली।
रैली में शामिल नेताओं ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उनका कहना था कि भारी कर्ज लेने के बावजूद राज्य में विकास कार्य ठप पड़े हैं और कई संस्थानों को बंद कर दिया गया है।

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार द्वारा लिया गया कर्ज किस दिशा में खर्च हो रहा है।
वक्ताओं ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने बीते तीन वर्षों में हिमाचल प्रदेश को ₹44,519 करोड़ की आर्थिक सहायता दी है, जबकि राज्य सरकार ने ₹35,555 करोड़ से लेकर ₹41,173 करोड़ तक का ऋण लिया है। इसके चलते प्रदेश पर कुल कर्ज का आंकड़ा ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है।
इस रैली में प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि दर्शन, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, कंडाघाट मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप और डिप्टी मेयर मीरा आनंद समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।

शैलेंद्र गुप्ता ने शहर में पानी की गंभीर समस्या को उठाते हुए बताया कि अंजी, देओघाट, सपरून और आसपास के क्षेत्रों में 20 से 25 दिनों तक जल आपूर्ति बाधित रहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो जल शक्ति विभाग के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

वहीं डॉ. राजेश कश्यप ने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर असफल बताते हुए कहा कि सरकार अपनी 10 गारंटियों को पूरा करने में नाकाम रही है। पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने भी आरोप लगाया कि सरकार किसी भी वर्ग को संतुष्ट नहीं कर पाई है और प्रदेश को आर्थिक संकट की ओर धकेल दिया है।
रैली के अंत में नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जनहित के मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले समय में और भी बड़े आंदोलन किए जाएंगे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000