कोई भी कार्यकर्ता लड़ सकता है चुनाव, CM का बड़ा बयान, पंचायत इलेक्शन में अधिकृत प्रत्याशी नहीं उतारेगी कांग्रेस – भारत केसरी टीवी

कोई भी कार्यकर्ता लड़ सकता है चुनाव, CM का बड़ा बयान, पंचायत इलेक्शन में अधिकृत प्रत्याशी नहीं उतारेगी कांग्रेस

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

 

 

पंचायती राज चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता पंचायत प्रधान और बीडीसी का चुनाव लड़ सकता है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव पार्टी के चुनाव चिह्न पर नहीं होते हैं। ऐसे में कांग्रेस पंचायत चुनाव को लेकर किसी पर कोई बंदिश नहीं लगाएगी। मुख्यमंत्री गुरुवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय शिमला स्थित राजीव भवन में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने यह बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार व संगठन में समन्वय की कोई कमी नहीं है और सत्ता व संगठन चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल के बहाने राजनीतिक रोटियां सेकने का प्रयास कर रही है और बिना परिसीमन महिला आरक्षण का बिल लाया गया है।

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। कांग्रेस महिला आरक्षण बिल के विरोध में नहीं है और पार्टी ने हमेशा महिला आरक्षण का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने पहली बार राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पास किया था। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 73वें और 74वें संशोधन में पहली बार पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की थी। अभी तक जनगणना 2011 के आंकड़े हैं और उसे आधार मानना सही नही

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000