26 अप्रैल से 2 मई: हिमाचल दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रशासन अलर्ट मोड में – भारत केसरी टीवी

26 अप्रैल से 2 मई: हिमाचल दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रशासन अलर्ट मोड में

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*26 अप्रैल से 2 मई के बीच हिमाचल दौरे पर आ सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रशासन ने तैयारियों में झोंकी ताकत*

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हिमाचल दौरे की आहट सुनाई दे रही है। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति 26 अप्रैल से 2 मई के बीच शिमला के दौरे पर आ सकती हैं। फिलहाल, राष्ट्रपति भवन की ओर से उनके आधिकारिक और विस्तृत टूअर प्रोग्राम का जारी होना बाकी है, जिसके शीघ्र आने की संभावना जताई जा रही है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी राष्ट्रपति का 5 से 9 मई के बीच शिमला आने का कार्यक्रम तय था। उस दौरान राष्ट्रपति का शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) में कार्यक्रम निर्धारित था, साथ ही उनके आईआईटी मंडी और अटल टनल रोहतांग जाने की भी योजना थी। हालांकि, उस समय ऑप्रेशन सिंदूर के चलते राष्ट्रपति का यह दौरा स्थगित करना पड़ा था।

राष्ट्रपति के शिमला प्रवास की एक पुरानी परंपरा रही है। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर राष्ट्रपति प्रतिवर्ष अपनी गर्मियों की छुट्टियां मनाने शिमला आते हैं। इस दौरान राष्ट्रपति मशोबरा स्थित आधिकारिक राष्ट्रपति निवास द रिट्रीट में ठहरते हैं। इस बार भी उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान को लेकर निर्देश जारी

राष्ट्रपति के 26 अप्रैल से 2 मई के प्रस्तावित दौरे के दृष्टिगत स्थानीय प्रशासन ने कमर कस ली है। सुरक्षा के मद्देनजर उनके काफिले के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000