छात्रों के लिए अपडेट: 60% उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा, रिजल्ट जल्द – भारत केसरी टीवी

छात्रों के लिए अपडेट: 60% उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा, रिजल्ट जल्द

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*बोर्ड ने पूरा किया 60 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य*

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अब तक लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है। बोर्ड द्वारा प्रदेश भर में बनाए गए 41 केंद्रों पर शिक्षकों द्वारा कॉपियां जांचने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रथम चरण का काम 16 अप्रैल तक खत्म करने का लक्ष्य है, जिसके साथ ही दूसरे चरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। बोर्ड प्रशासन की कोशिश है कि समय रहते सारा काम निपटा लिया जाए ताकि छात्रों को अपने अगले दाखिलों के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के परिणामों को लेकर बोर्ड प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बोर्ड द्वारा इस वर्ष 30 अप्रैल 2026 तक परीक्षा परिणाम घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। हजारों शिक्षकों की निगरानी में चल रहे इस कार्य में पूरी सावधानी बरती जा रही है, ताकि बच्चों का रिजल्ट समय पर और बिना किसी गलती के निकाला जा सके।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष  डॉ. राजेश शर्मा का कहना है कि मूल्यांकन प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और अब तक लगभग 60 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। हमारा मुख्य लक्ष्य 30 अप्रैल तक परिणाम घोषित करना है। मूल्यांकन कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ सुचिता और पारदर्शिता का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000