बिजली बोर्ड ने तय की खर्च सीमा, कार्यालयों में फिजूलखर्ची पर लगेगा अंकुश – भारत केसरी टीवी

बिजली बोर्ड ने तय की खर्च सीमा, कार्यालयों में फिजूलखर्ची पर लगेगा अंकुश

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

बिजली बोर्ड दफ्तरों की खर्च सीमा तय, प्रशासनिक-सामान्य खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने उठाया है बड़ा कदम

Advertisement

प्रशासनिक और सामान्य खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने उठाया है बड़ा कदम
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने प्रशासनिक और सामान्य खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने प्रदेश भर के विभिन्न बिजली मंडलों के लिए मासिक शुरुआती खर्च सीमा (इनिशियल ड्रॉइंग लिमिट) तय कर दी है। इस माह से यह व्यवस्था प्रदेश के कार्यालयों में लागू कर दी गई है। जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, सभी ड्रॉइंग एंड डिस्बर्सिंग ऑफिसर्स (डीडीओ) को निर्धारित सीमा के भीतर ही खर्च करने की अनुमति होगी। यह राशि हिमाचल प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के माध्यम सेजारी की जाएगी। अलग-अलग डिवीजनों के लिए यह सीमा 20 हजार रुपए से लेकर 1.40 लाख रुपए तक तय की गई है। सबसे अधिक सीमा मंडी डिवीजन के लिए 1.40 लाख निर्धारित की गई है, जबकि कई डिवीजनों के लिए 50 हजार रुपए की सीमा तय की गई है।

Advertisement

आदेश में कहा गया है कि किसी भी स्थिति में तय सीमा से अधिक या अन्य मद में राशि का उपयोग (डाइवर्जन) नहीं किया जा सकेगा। यदि किसी भी लेखा इकाई द्वारा राशि का गलत उपयोग पाया जाता है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, हर महीने के अंत में बची हुई राशि को सरेंडर करना अनिवार्य होगा। बोर्ड ने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि किसी डिवीजन को अतिरिक्त राशि (एन्हांसमेंट) की आवश्यकता होती है, तो उसे अपने बजट आबंटन और अब तक हुए खर्च का पूरा विवरण देना होगा। बिना इस जानकारी के अतिरिक्त राशि पर विचार नहीं किया जाएगा। बोर्ड प्रबंधन की ओर से आदेशों की प्रतिलिपि सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं समेत सभी डीडीओ को भेजी गई ह

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000