पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 5 दिनों तक आंधी-तूफान व ओलावृष्टि का अलर्ट – भारत केसरी टीवी

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 5 दिनों तक आंधी-तूफान व ओलावृष्टि का अलर्ट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में 2 अप्रैल की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते आने वाले दिनों में मौसम और बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने आगामी 3 से 7 अप्रैल तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने के भी संकेत हैं।

Advertisement

5 से 7 अप्रैल के बीच भी बिजली गिरने और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कुकुमसेरी में 1.2 सैंटीमीटर ताजा हिमपात रिकार्ड किया गया, जबकि केलांग में बर्फ के फाहे गिरे हैं। सराहन में 28, भावानगर में 12.8, कटौला व शिलारू में 10.4-10.4, सेओबाग में 7.8, मनाली में 7, भुंतर में 5.4, रामपुर और कसौली में 5-5 मिलीमीटर वर्षा हुई है। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.6 और राजधानी शिमला में 20.7 डिग्री रिकार्ड किया गया है।

Advertisement

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000