सोलन ब्वॉयज स्कूल कैंपस में सफाई की एनएसएस वालंटियर ने – भारत केसरी टीवी

सोलन ब्वॉयज स्कूल कैंपस में सफाई की एनएसएस वालंटियर ने

सोलन। ब्वॉयज सीनियर सेकंडरी स्कूल में मंगलवार को एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्कूल के प्रिंसिपल जेएस नेगी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया और बच्चों से अपील की कि वह स्वच्छता को आदत और संस्कार के रूप में स्थापित करें।

Advertisement

ब्वॉयज स्कूल सोलन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी कल्पना परमार ने बताया कि एनएसएस वालंटियर ने स्कूल परिसर में सफाई अभियान चलाया। स्कूल परिसर में विभिन्न स्थानों से प्लास्टिक एकत्र किया और कैंपस में उगी झाडिय़ों को भी साफ किया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया औक स्वच्छता के महत्व पर भी बल दिया। प्लस वन और प्लस टू के एनएसएस वालंटियर ने सुबह स्कूल में छटी कक्षा से 10वीं कक्षा तक के छात्रों को क्लास में जाकर प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और सफाई के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्कूली बच्चों को आह्वान किया कि प्लास्टिक पैकिंग में मिलने वाली चुसकी आदि का प्रयोग बंद करें। एनएसएस स्वयंसेवकों ने युवा गीत, श्रम गीत और कविता पाठ के माध्यम से स्वच्छता, श्रम के महत्व पर प्रकाश डाला।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000