हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर BJP का हमला: कर्ज, बेरोजगारी और वादाखिलाफी को लेकर घेरा – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर BJP का हमला: कर्ज, बेरोजगारी और वादाखिलाफी को लेकर घेरा

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल को वित्तीय दिवालियापन की ओर धकेल रही कांग्रेस सरकार – विपिन परमार

Advertisement

कर्मचारी, पेंशनभोगी और आउटसोर्स कर्मचारी अपने हकों के लिए सड़कों पर – रणधीर शर्मा

Advertisement

5 लाख नौकरियों का वादा करने वाली कांग्रेस आज युवाओं से अवसर छीन रही – राकेश जमवाल

शिमल, भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ नेता एवं विधायक विपिन परमार, मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल, मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा एवं मीडिया संयोजक कर्ण नंदा उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार के कुप्रबंधन, वित्तीय स्थिति और जनविरोधी नीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा नेता विपिन परमार ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश को वित्तीय दिवालियापन की ओर धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज लेने के बावजूद सरकार जनकल्याणकारी कार्य करने में पूरी तरह विफल रही है। केंद्र सरकार से भारी भरकम सहायता मिलने के बावजूद प्रदेश की जनता को किसी प्रकार की राहत या सुविधा नहीं मिल पा रही है।
मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी, पेंशनभोगी एवं आउटसोर्स कर्मचारी आज अपने हकों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज तक एक भी वादा धरातल पर नहीं उतरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल झूठ और धोखे की राजनीति कर रही है।

मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश का युवा आज भी बेरोजगारी की मार झेल रहा है। पहली कैबिनेट में 5 लाख नौकरियां देने का वादा करने वाली कांग्रेस आज नौकरियां देने के बजाय अवसर छीनने का काम कर रही है। बेरोजगारी दर लगातार बढ़ रही है और सरकार पूरी तरह मौन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल अपने चहेतों तक सीमित होकर रह गई है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों से पूरी तरह निराश है और आने वाले समय में इसका जवाब जनता अवश्य देगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000