IIT मंडी प्रदेश में लाएगा रोबोट क्रांति, रोजमर्रा के काम सहित फैक्टरी और अस्पताल में भी काम करेंगे रोबोट – भारत केसरी टीवी

IIT मंडी प्रदेश में लाएगा रोबोट क्रांति, रोजमर्रा के काम सहित फैक्टरी और अस्पताल में भी काम करेंगे रोबोट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

अस्पताल में अगर आप मरीजों को दवा खिलाते हुए इनसान की तरह दिखाई देने वाला कुछ देखें या फिर आपदा क्षेत्र में राहत सामग्री पहुंचाने के काम में लगे किसी को देखें तो चौंकिए मत, यह सब इनसान नहीं बल्कि रोबोट होंगे। यह कोई साइंस-फिक्शन फिल्म का सीन नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश के मंडी में बसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के शोध की एक हकीकत है। यहां सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स और सेंटर फॉर ह्यूमन-कम्प्यूटर इंटरेक्शन में वैज्ञानिक ऐसे रोबोट विकसित कर रहे हैं, जो मुख्य रूप से अनुसंधान और प्रयोगात्मक उद्देश्यों के लिए हैं, लेकिन इनका मकसद समाज की असल समस्याओं का हल निकालना है। आईआईटी मंडी के रोबोटिक्स प्रोग्राम्स के प्रमुख प्रोफेसर नरेंद्र कुमार धर और सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में यह काम चल रहा है।

यहां मोबाइल रोबोट, ह्यूमनॉइड (मानवाकृति) रोबोट, ड्रोन, अंडर वॉटर रोबोट और यहां तक कि औद्योगिक उपयोग के लिए स्मार्ट रोबोटिक बनाए जा रहे हैं। यह सब मुख्य रूप से रिसर्च, शिक्षा और सोसायटी के फायदे के लिए हैं। यह रोबो आपदा राहत, स्वास्थ्य सेवा, कृषि निगरानी और यहां तक कि मानसिक स्वास्थ्य की मदद करेंगे। यह रोबोट अभी मुख्य रूप से रिसर्च और एक्सपेरिमेंटल हैं, लेकिन इनका असर दूरगामी होगा।आपदा में जान बचाना, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी पूरी करना, कृषि निगरानी, यहां तक कि न्यूक्लियर रिएक्टर मॉनिटरिंग भी करेंगे और इंसानी जीवन को आसान भी बनाएंगे।

मंडी आईआईटी बना रहा रोबोट

आईआईटी मंडी में विभिन्न प्रकार के रोबोट विकसित किए जा रहे हैं। इनमें मोबाइल रोबोट, ह्यूमनॉइड (मानवाकृति) रोबोट और कुछ औद्योगिक प्रकार के रोबोट शामिल हैं। यह मुख्य रूप से अनुसंधान और प्रयोगात्मक उद्देश्यों के लिए बनाए जा रहे हैं।

शोध जारी, सार्थक होंगे परिणाम

आईआईटी मंडी के रोबोटिक्स प्रोग्राम्स के प्रमुख प्रोफेसर नरेंद्र कुमार धर बताते हैं कि रोबोट तकनीक पर शोध किया जा रहा है। भविष्य में हर क्षेत्र की जरूरतों को यह रोबोट पूरा करेंगे। शोध का कार्य परिणाम स्तर पर है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000