लॉकडाउन की अफवाहों पर विराम: केंद्र का बड़ा बयान—देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन, ईंधन की भी नहीं होगी कमी – भारत केसरी टीवी

लॉकडाउन की अफवाहों पर विराम: केंद्र का बड़ा बयान—देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन, ईंधन की भी नहीं होगी कमी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

सभी अफवाहों पर फुलस्टॉप, देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन, केंद्र ने स्पष्ट की स्थिति

Advertisement

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डीजल और पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में कटौती के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं चाहते थे कि (पेट्रोलियम ) के खुदरा मूल्य बढ़ें। वित्त मंत्री ने ईंधन की कमी को लेकर देश में कोविड महामारी के दौर जैसा लॉकडाउन लगाने की चर्चाओं को भी खारिज किया और कहा कि ईंधन की कोई कमी नहीं है और लॉकडाउन जैसा कुछ नहीं होगा।

श्रीमती सीतारमण ने डीजल पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में दस-दस रुपये की कटौती के ताजा निर्णय के बारे में कहा कि प्रधानमंत्री चाहते थे कि उपभोक्ता कीमतें न बढ़ें। वित्त मंत्री ने ईंधन पर शुल्क में कमी की सराहना की। उन्होंने लॉकडाउन की चर्चा पर कहा कि मैं लोगों को भरोसा दिलाना चाहती हूँ कि कोई लॉकडाउन नहीं होगा… मुझे हैरानी है कि कुछ नेता कह रहे हैं कि लॉकडाउन होगा और ईंधन की कमी हो जाएगी। ये बातें बेबुनियाद हैं। श्रीमती सीतारमण ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की लॉकडाउन जैसी टिप्पणियाँ चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि वैसा कोई लॉकडाउन नहीं होगा, जैसा हमने कोविड के दौरान देखा था। मैं लोगों को भरोसा दिलाना चाहती हूं कि वैसा कोई लॉकडाउन नहीं होगा, जैसा हमने कोविड में देखा था।

पेट्रोल-डीजल पर इसलिए घटाया उत्पाद शुल्क
पेट्रोल और डीज़ल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती पर उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने एक बैठक की, जिसमें यह तय किया गया कि पेट्रोल, डीज़ल और एटीएफ (विमान ईंधन) की कोई कमी नहीं होनी चाहिए और वैश्विक स्थिति के कारण इनकी कीमतें नहीं बढऩी चाहिए। आज, हमने एक फ़ैसला लिया है, जिसके तहत हम तेल विपणन कंपनियों (सभी ओएमसी) को मदद देंगे ताकि वे कच्चा माल आयात कर सकें, और आम लोगों को पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में किसी भी बढ़ोतरी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि पेट्रोल या डीज़ल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी न हो। यहाँ तक कि एटीएफ के लिए भी, हम यह पक्का कर रहे हैं कि कीमतें ऊपर न जाएं।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000