कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी- लुहणू मैदान में हिमाचल ने बनाए 314 रन पर 9 विकेट, मुकाबला रोमांचक शुरुआत के साथ जारी – भारत केसरी टीवी

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी- लुहणू मैदान में हिमाचल ने बनाए 314 रन पर 9 विकेट, मुकाबला रोमांचक शुरुआत के साथ जारी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता में बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में हिमाचल और उत्तर प्रदेश के बीच मुकाबला शुरू हुआ। पहले दिन हिमाचल ने नौ विकेट खोकर 314 रन बना लिए हैं। टॉस जीतकर उत्तर प्रदेश के कप्तान समीर रिजवी ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। हिमाचल की शुरुआत खराब रही और 90 रन पर चार बल्लेबाज आउट हो गए। प्रारंभिक ओपनर बल्लेबाज अतुल जसवाल ने 52 रन की पारी खेली। पांचवें विकेट के लिए कप्तान मृदुल सरोच और अमनप्रीत के बीच 131 रन की साझेदारी हुई। अमनप्रीत 65 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

कप्तान मृदुल ने शानदार 78 रन की पारी खेली। नियमित अंतराल पर उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों ने विकेट चटकाए। उत्तर प्रदेश की ओर से कार्तिक यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार विकेट हासिल किए। मैच में के पहले दिन श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने लुहणू मैदान में मैच के लिए एचपीसीए और बिलासपुर क्रिकेट संघ को बधाई दी। बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से हिमाचल में क्रिकेट के बड़े मुकाबले खेले जा रहे हैं।

Advertisement
हिमाचल की शुरुआत खराब रही और 90 रन पर चार बल्लेबाज आउट हो गए। प्रारंभिक ओपनर बल्लेबाज अतुल जसवाल ने 52 रन की पारी खेली।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000