विधानसभा में हिमकेयर पर हंगामा: सीएम सुक्खू बोले—₹110 करोड़ की अनियमितता – भारत केसरी टीवी

विधानसभा में हिमकेयर पर हंगामा: सीएम सुक्खू बोले—₹110 करोड़ की अनियमितता

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*हिमकेयर पर तपी विधानसभा, मुख्यमंत्री सुक्खू का आरोप, योजना में 110 करोड़ का… पढ़ें पूरी खबर*

Advertisement

 

 

विधानसभा में शुक्रवार को पूर्व भाजपा सरकार की हिमकेयर योजना को लेकर खूब हंगामा हुआ। प्रश्रकाल से पहले ही भाजपा विधायक दल ने इस मसले को उठाना चाहा, लेकिन अनुमति प्रश्रकाल के बाद मिली। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस योजना के आंकड़े भी सदन में रखे। इस बीच मुख्यमंत्री के साथ उनकी तीखी बहस भी हुई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में दावा किया कि हिम केयर योजना के तहत गड़बड़ी के कुछ प्रमाण इंटरनरल ऑडिट में मिले हैं। इसके बाद ही इसकी विजिलेंस जांच के आदेश दिए गए हैं। ऐसे भी दस्तावेज मिले, जहां मर्दों की ओवेरी यानी अंडाशय के ऑपरेशन के बिल लगे हंै, जबकि यह अंग महिलाओं में होता है। आंखों के ऑपरेशन में एक्सपायरी डेट के लेंस डाल दिए हैं। सरकार ने अभी सिर्फ आईजीएमसी और टांडा में ही इंटरनल ऑडिट करवाया है। संभावित घोटाला 100 से 110 करोड़ का है।

 

उन्होंने कहा कि हिमकेयर की जगह, प्रदेशहित में नई स्कीम अच्छी लगती है, तो इसके लिए हिचकिचाहट नहीं। सरकार लोगों को यह सुविधा देना चाहती है। जब से सरकार ने हिमकेयर की विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं, पता नहीं क्यों विपक्ष बौखला गया है। सीएम ने कहा कि मैंने 100 करोड़ के घोटाले की बात कही है। 1100 करोड़ की तो पेमेंट फंसी है। हिमकेयर योजना में प्राइवेट अस्पतालों को गलत जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि मेडिसिन पर्चेजिंग में करप्शन होगा, तो लिखित में दीजिए, जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सेवा के लिए आए हैं, लूटने के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि हिमकेयर को बंद करने का औचित्य नहीं है। इसकी जगह कैसी नई योजना लाएं, सरकार इस पर विचार कर रही है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000