भाजपा नेताओं ने सीपीएस रामकुमार को घेरा – भारत केसरी टीवी

भाजपा नेताओं ने सीपीएस रामकुमार को घेरा

सोलन, ब्यूरो सुभाष शर्मा 28/01/2024

Advertisement

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री राजीव सहजल और भाजपा नेता परमजीत सिंह पम्मी ने कांग्रेस नेता चौधरी रामकुमार के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर गुट के अंदर गुट बनने शुरू हो गए हैं, जिसके कारण कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह चरम सीमा पर है और कांग्रेस पार्टी का प्रतिएक नेता अपना वर्चस्व बनाने के लिए बयानवीर बना बैठा है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार और तथ्यहीन है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उद्योग बड़ा था और औद्योगिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण प्रदान किया गया था जिससे उद्योगपति खुश थे। कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि कांग्रेस की नेताओं ने आंखें मूंद ली है कि उनको दिखता ही नहीं है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस राज में खनन माफिया किस प्रकार से पनप रहा है।

Advertisement

सम्बन्धित विभागों से प्राप्त सूचना के अनुसार प्रदेश में दिनांक 01.01.2022 से 31.08.2023 तक अवैध खनन के कुल 2610 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें से 1534 मामलों को कम्पाउण्ड करने के पश्चात् दोषियों से मु0 2,41,71,360/- (2.42 करोड़) रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है एवं शेष मामले न्यायालय या कार्यालय में नियमानुसार आगामी कार्रवाई हेतु लम्बित है। दिनांक 01.01.2022 से 31.08.2023 तक अवैध खनन में संलिप्त कुल 124 मशीनें व 139 वाहन जब्त किए । सम्बन्धित विभागों से प्राप्त सूचना के अनुसार दिसम्बर, 2022 से 31.08.2023 तक प्रदेश में अवैध खनन के कुल 382 मामले पकड़े गए जिनमें से 253 मामलों में दोषियों से मु0 54,09,400/- रू0 की जुर्माना राशि वसूल की गई है तथा 129 मामले माननीय न्यायालय या कार्यालय में नियमानुसार आगामी कार्रवाई हेतु लम्बित है। यह तो उसकी संख्या है जो पकड़े गए हैं पर जो नेताओं के संरक्षण पर खनन चल रहा है उसका क्या करना है वह गंभीर विषय है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के नेताओं ने उद्योगपतियों के व्यापार में इतने विघ्न खड़े कर दिए हैं कि वह हिमाचल प्रदेश से लगातार पलायन कर रहे हैं इससे हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक विकास पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।
अगर ध्यान से देखा जाए औद्योगिक क्षेत्र में कांग्रेस का माफिया सक्रिय है इसको लेकर कांग्रेस के छोटे नेताओं के काफी ऑडियो इस क्षेत्र में पहले भी वायरल हुए हैं जो कि सोशल मीडिया पर भी जमकर चले।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000