हिमाचल पंचायत चुनाव: नई पंचायतों और बदले वार्डों के चलते 396 पंचायतों की वोटर लिस्ट फिर बनेगी – भारत केसरी टीवी

हिमाचल पंचायत चुनाव: नई पंचायतों और बदले वार्डों के चलते 396 पंचायतों की वोटर लिस्ट फिर बनेगी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

HP Panchayat Election: हिमाचल में 396 पंचायतों की नई सिरे से बनेंगी मतदाता सूचियां, जानें पूरा मामला

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में 396 पंचायतों की मतदाता सूचियां नए सिरे से तैयार होंगी। नई पंचायतों के गठन और डिलिमिटेशन के चलते कई पंचायतों के वार्ड इधर से उधर हो गए हैं। प्रदेश में 136 नई पंचायतें गठित की जा चुकी हैं, जबकि 62 नई पंचायतें और बनने जा रही हैं। प्रभावित पंचायतें और नई पंचायतों दोनों की मतदाता सूचियां नए सिरे से बनेंगी। जानकारी के अनुसार नई पंचायतों के गठन और वार्डों के पुनर्संयोजन के कारण कई गांवों और वार्डों को एक पंचायत से दूसरी पंचायत में जोड़ा गया है। इ

Advertisement

इस बदलाव के चलते पुरानी मतदाता सूचियों में संशोधन संभव नहीं है। इसलिए प्रभावित पंचायतों में पूरी मतदाता सूची दोबारा तैयार की जाएगी। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक मतदाता का नाम सही पंचायत और वार्ड में दर्ज हो। राज्य निर्वाचन आयोग 25 मार्च से इस पूरी प्रक्रिया को औपचारिक रूप से शुरू करेगा। इसके लिए पंचायतीराज विभाग को आवश्यक दस्तावेज और रिकॉर्ड समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मतदाता सूची तैयार करने के दौरान वार्डों की नई सीमाओं के अनुसार मतदाताओं के नाम दर्ज किए जाएंगे।

उधर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार प्रदेश में पंचायत चुनाव 31 मई से पहले करवाने अनिवार्य हैं। इसी के मद्देनजर राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग ने तैयारियों को तेज कर दिया है। अदालत के निर्देशों के तहत सभी उपायुक्तों को 31 मार्च तक पंचायतों के लिए आरक्षण रोस्टर जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। रोस्टर जारी होने के बाद चुनाव कार्यक्रम तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। प्रदेश में होने वाले चुनाव के लिए करीब 36 हजार मतपेटियों का इस्तेमाल किया जाएगा।

हिमाचल में पंचायत चुनाव तीन चरणों में करवाए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग का कहना है कि सभी प्रक्रियाएं समयसीमा के भीतर पूरी कर ली जाएंगी। हिमाचल प्रदेश में पंचायतों की संख्या अब तक 3717 हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठौर ने कहा कि डिलिमिटेशन के चलते वार्ड इधर से उधर हो गए हैं। ऐसे में मतदाता सूचियां नए सिरे से बनानी पड़ेंगी।

मतदाता सूचियों के प्रकाशन के बाद 12 दिन में जुड़वा व कटवा सकेंगे नाम
मतदाता सूचियों के प्रकाशन के बाद लोगों को 12 दिन का समय नाम जुड़वाने और कटवाने के लिए दिया जाएगा। पंचायतों में दो रुपये और शहरी निकायों में 50 रुपये देकर मतदाता अपना नाम जुड़वा सकेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000