परीक्षा केंद्रों में बोर्ड अध्यक्ष की दबिश, नकल व लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी – भारत केसरी टीवी

परीक्षा केंद्रों में बोर्ड अध्यक्ष की दबिश, नकल व लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

परीक्षा केंद्रों में शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष की दबिश, ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों को दिए जरूरी निर्देश

Advertisement

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की चल रही फाइनल परीक्षाओं की शुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने खुद कमान संभाल ली है। बुधवार को बोर्ड अध्यक्ष ने जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां क्षेत्र में विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षाओं के सफल संचालन और छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन (आईएनए) की फीडिंग में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी भी स्तर पर नियमों की अनदेखी या लापरवाही पाई गई, तो संबंधित स्कूल प्रबंधन और अधिकारियों के विरुद्ध बोर्ड सख्त दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाएगा। निरीक्षण के क्रम में डा. राजेश शर्मा ने राजकीय (बालक) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा बगवां और ईशान पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल समलोटी का दौरा किया।

उन्होंने परीक्षा केंद्रों में बैठक व्यवस्था, अनुशासन और सुरक्षा मानकों का बारीकी से अवलोकन किया। परीक्षा कक्षों में छात्रों को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देते देख अध्यक्ष ने संतोष व्यक्त किया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों और केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वह बोर्ड द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को भयमुक्त और नकलविहीन वातावरण में संपन्न करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं आंतरिक मूल्यांकन (आईएनए) फीडिंग को लेकर बोर्ड अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि बोर्ड की प्रणाली में आईएनए फीडिंग की प्रक्रिया सभी स्कूलों के लिए लाइव कर दी गई है। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सख्त हिदायत दी गई है कि वह अंकों को दर्ज करते समय निर्धारित अधिकतम अंकों (मैक्सिमम माक्र्स) का विशेष ध्यान रखें। डा. शर्मा ने चेतावनी दी कि आईएनए फीडिंग में किसी भी प्रकार की त्रुटि या समयबद्धता की कमी पाए जाने पर संबंधित विद्यालय को बोर्ड की कार्रवाई का सामना करना होगा।

परिणाम घोषित

धर्मशाला। सितंबर 2025 में आयोजित आठवीं, दसवीं और जमा दो राज्य मुक्त विद्यालय एसओएस की परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। अतिरिक्त जानकारी के लिए पुनर्मूल्यांकन शाखा के नंबर 01892-242158 और पुनर्निरीक्षण शाखा के नंबर 01892-242122 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000