शिमला में एक करोड़ की LSD ड्रग्स बरामद, पंजाब और हिमाचल के दो आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

शिमला में एक करोड़ की LSD ड्रग्स बरामद, पंजाब और हिमाचल के दो आरोपी गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

एक करोड़ की एलएसडी ड्रग्स पकड़ी, शिमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किए आरोपी

Advertisement

राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एलएसडी ड्रग्स की खेप बरामद की है। शिमला पुलिस ने इस मामले में पंजाब और हिमाचल प्रदेश के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवती भी शामिल है। पुलिस के अनुसार बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी जा रही है। एएसपी शिमला अभिषेक एसपी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मामला न्यू शिमला थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 और 29 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि शिमला के बीसीएस स्थित हिम निवास क्षेत्र में नशीले पदार्थों से जुड़ी गतिविधि चल रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वहां दबिश दी। छापेमारी के दौरान संदीप शर्मा और प्रिया शर्मा नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसपी अभिषेक ने बताया कि संदीप शर्मा पंजाब के मोगा जिला के धर्मकोट इलाके का रहने वाला है और प्रिया शर्मा हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के ददाहू क्षेत्र की रहने वाली है। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से एलएसडी की 562 स्ट्रिप्स बरामद की गईं। इन स्ट्रिप्स का कुल वजन लगभग 11.570 ग्राम बताया गया है।

मुख्य आरोपी दस साल से कर रहा तस्करी

पुलिस के अनुसार एनडीपीएस एक्ट के तहत एलएसडी की 0.1 ग्राम से अधिक मात्रा को कॉमर्शियल कैटेगरी में रखा जाता है। ऐसे मामलों में दोष साबित होने पर अधिकतम 20 साल तक की सजा का प्रावधान है। पुलिस का कहना है कि बरामद की गई एलएसडी की मात्रा कॉमर्शियल श्रेणी में आती है और इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए है। मुख्य आरोपी संदीप शर्मा पिछले करीब दस साल से एलएसडी की तस्करी से जुड़ा हुआ है।

दो महीनों में एनडीपीएस के 73 मामले दर्ज

एएसपी शिमला अभिषेक ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। इस साल अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 73 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 136 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000