249 ग्राम चरस बरामद: अर्की पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सप्लायर कुल्लू से गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

249 ग्राम चरस बरामद: अर्की पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सप्लायर कुल्लू से गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

दिनांक 19-04-2026 को जिला पुलिस की SIU टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अर्की व कुनिहार निवासी 02 युवकों (आयु 31 वर्ष एवं 32 वर्ष), जो एक मोटरसाइकिल पर सवार थे, के कब्जे से 249 ग्राम चरस बरामद की गई। दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा इस संबंध में पुलिस थाना अर्की में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को आज दिनांक 20-04-2026 को माननीय न्यायालय में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया गया था तथा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही थी तथा मामले में आगामी अन्वेषण जारी था I

Advertisement

 

Advertisement

अभियोग के आगामी अन्वेषण के दौरान दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ, उनकी CDR तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि बरामद मादक पदार्थ चरस उक्त आरोपियों द्वारा जिला कुल्लू के आनी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से खरीदी गई थी।

Advertisement

आरोपियों से पूछताछ उनके CDR व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस थाना अर्की की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी निवासी गाँव डींग, डाकघर जाओं, तहसील आनी, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश, उम्र 38 वर्ष, को backward linkage के आधार पर दिनांक 22-04-2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 23-04-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले का आगामी अन्वेषण जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000