एचपी एससी आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की मुलाकात, कई मुद्दों पर चर्चा – भारत केसरी टीवी

एचपी एससी आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की मुलाकात, कई मुद्दों पर चर्चा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

शिमला,

Advertisement

हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार धीमान ने आयोग के सदस्यों एडवोकेट विजय डोगरा और एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा के साथ रविवार को शिमला स्थित मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।

Advertisement

इस दौरान मुख्यमंत्री और आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों के बीच आयोग की गतिविधियों तथा अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति समुदाय के हितों की रक्षा के लिए आयोग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की कुल आबादी का लगभग 26 प्रतिशत हिस्सा अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित है। इसलिए उनके सामाजिक और आर्थिक उत्थान से जुड़ी योजनाओं को गंभीरता और प्रभावी तरीके से लागू करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के वंचित वर्गों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और उन्हें बढ़ावा देने में आयोग की अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने आशा जताई कि आयोग आगे भी पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करता रहेगा।

आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए बताया कि उनके निर्देशों के अनुसार जिला ऊना के रामपुर में आयोग के कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 10 कनाल भूमि उपलब्ध करवाई गई है और इसे औपचारिक रूप से आयोग के नाम भी स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने आगामी वित्त वर्ष में भवन निर्माण शुरू करने के लिए बजट प्रावधान करने का अनुरोध किया, जिसमें कार्यालय, पुस्तकालय, संग्रहालय और फोटो गैलरी की व्यवस्था होगी।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री को बधाई दी और महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अनुराग शर्मा के राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध चुने जाने पर भी मुख्यमंत्री को बधाई दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000