ग्रामीण सड़कों के लिए केंद्र से 1600 करोड़ मांगेगा हिमाचल, PMGSY-III के कार्य होंगे पूरे – भारत केसरी टीवी

ग्रामीण सड़कों के लिए केंद्र से 1600 करोड़ मांगेगा हिमाचल, PMGSY-III के कार्य होंगे पूरे

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

ग्रामीण सडक़ों को 1600 करोड़ मांगेगा हिमाचल, PMGSY-तीन के लिए मांगी जाएगी मदद, बैठक में खुलासा

Advertisement

प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तीसरे चरण की सडक़ परियोजनाओं को मुकम्मल करने के लिए हिमाचल केंद्र से 1600 करोड़ रुपए की डिमांड करेगा। वर्ष 2026-27 के तहत योजना के तहत यह राशि खर्च होने का अनुमान वार्षिक कार्य योजना में लगाया गया है, जबकि योजना के तहत बजट को खर्च करने के लिए प्रदेश की क्षमता बढ़ी है और राज्य एक कैपेसिटी स्टेट बनकर उभरा है। शुक्रवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली एम्पॉवरमेंट कमेटी की बैठक में वार्षिक कार्य योजना की प्रस्तुति में यह खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राज्य सचिवालय में एम्पॉवरमेंट कमेटी की बैठक हुई है। हिमाचल के मुख्य सचिव संजय गुप्ता की अध्यक्षता वाली इस कमेटी के समक्ष प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना को लेकर वार्षिक कार्य योजना की प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति में विभाग ने बताया कि राज्य में आई आपदाओं के बावजूद विभाग ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के विभिन्न कार्यो पर अब तक 1137 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। खुलासा हुआ कि योजना शुरू होने के बाद से अब तक का यह सबसे अधिक खर्च है।

इससे साफ है कि हिमाचल प्रदेश पीएमजीएसवाई के तहत राशि को खर्च करने के मामले में कैपेसिटी स्टेट बनकर उभरा है। बैठक में जानकारी दी गई है कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तीसरे चरण के तहत 1355 किलोमीटर सडक़ों के कार्य लंबित हैं और इन्हें वर्ष 2026-27 के दौरान पूरा किया जाएगा। इन कार्यों पर 1600 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। वहीं, बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के चौथे चरण में प्रदेश को 294 नए कार्यों को भी मंजूरी मिली है। कमेटी के समक्ष विभाग की ओर से सडक़ों के रखरखाव पर किए गए खर्च की जानकारी भी दी गई है।

केंद्रीय मंत्रालय में भी मीटिंग

प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत हिमाचल की वार्षिक कार्य योजना को लेकर केंद्रीय मंत्रालय में भी एक बैठक का आयोजन होना है, जिसमें वार्षिक कार्य योजना की प्रस्तुति दी जानी है। लिहाजा मंत्रालय के समक्ष इस प्रस्तुति से पहले इसे राज्य की एम्पॉवरमेंट कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करना होता है। इसी के चलते शुक्रवार को शिमला स्थित राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली एम्पॉवरमेंट कमेटी के समक्ष विभाग की ओर से अपनी वार्षिक कार्य योजना को लेकर प्रस्तुति दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000