सोलन के एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में भव्य होली उत्सव, छात्रों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन – भारत केसरी टीवी

सोलन के एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में भव्य होली उत्सव, छात्रों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

एल आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में रंगों के पावन पर्व होली का भव्य एवं उल्लासपूर्ण आयोजन
सोलन,

Advertisement

एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, सोलन में रंगों के पावन पर्व होली का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं पारंपरिक गरिमा के साथ किया गया। संस्थान परिसर रंग-बिरंगे गुलाल, मधुर संगीत एवं विद्यार्थियों की उमंग से सराबोर दिखाई दिया।

Advertisement

इस अवसर पर संस्थान की माननीय प्रबंध निदेशक सुश्री शचि सिंह, डॉ. सुरेश चौहान प्राचार्य (एच.एम.सी.टी.),डॉ. कंचन बाला जसवाल प्राचार्य (पॉलिटेक्निक) ,डॉ. अवनीत गुप्ता प्राचार्य (फार्मेसी) , डॉ. श्वेता संधू विभागाध्यक्ष (मैनेजमेंट),श्री निशांत ठाकुर विभागाध्यक्ष (बी.टेक विभाग) तथा श्री सूरत सिंह (Head of Administration) तथा श्री हुशैन जैदी (Deputy Director, Marketing & PR) समस्त शिक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सोलो नृत्य, समूह नृत्य एवं गायन की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता ने समारोह को विशेष रूप से यादगार बना दिया।
विशेष आकर्षण के रूप में होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी (HMCT) विभाग के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। विद्यार्थियों ने अपने व्यावहारिक कौशल, आतिथ्य सत्कार एवं प्रबंधन क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी को प्रभावित किया।

इस आयोजन की खास बात यह रही कि संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन एवं प्रबंधन संस्थान की छात्र समिति “Performing Art & Event Management Society” द्वारा किया गया। विद्यार्थियों ने आयोजन की योजना, मंच संचालन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के समन्वय एवं व्यवस्थाओं का दायित्व अत्यंत जिम्मेदारी एवं दक्षता के साथ निभाया, जो उनके नेतृत्व कौशल एवं टीमवर्क की उत्कृष्ट मिसाल रहा।

माननीय अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता व्यक्तित्व निर्माण के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम का समापन आपसी स्नेह, सौहार्द एवं शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर रंगों के इस पावन पर्व को प्रेम, एकता एवं भाईचारे के संदेश के साथ उत्साहपूर्वक मनाया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000