Himachal Pradesh में शिक्षा सुधार की बड़ी पहल: 145 राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने का लक्ष्य – भारत केसरी टीवी

Himachal Pradesh में शिक्षा सुधार की बड़ी पहल: 145 राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने का लक्ष्य

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

उच्च शिक्षा उप-निदेशक गोपाल सिंह चौहान ने दी जानकारी, 145 राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने का लक्ष्य

Advertisement

सोलन: हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के स्तर को मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कार्य कर रही है। सोलन जिले के उच्च शिक्षा उप-निदेशक गोपाल सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले समय में सरकारी स्कूलों का ढांचा और शैक्षणिक गुणवत्ता इतनी बेहतर की जा रही है कि अभिभावक निजी स्कूलों के बजाय इन्हें प्राथमिकता देंगे। जिले में वर्तमान में 21 पीएम श्री स्कूल संचालित हैं, जिनमें 6 प्राथमिक, 1 हाई स्कूल और 14 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। प्रत्येक स्कूल को केंद्र सरकार की ओर से पांच वर्षों में 2 करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी, यानी प्रतिवर्ष 40 लाख रुपये का बजट उपलब्ध होगा।

Advertisement

यह राशि भवन सुधार, स्मार्ट कक्षाओं, आधुनिक प्रयोगशालाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था पर खर्च की जाएगी। इनमें से कई स्कूलों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध किया जा चुका है, जिससे छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा मिल सकेगी। गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल योजना के तहत पहले 68 स्कूल खोलने का लक्ष्य था, जिसे अब बढ़ाकर 145 कर दिया गया है।

इन स्कूलों में विद्यार्थियों को भोजन सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और पर्याप्त भूमि का प्रावधान रखा गया है, ताकि भविष्य की जरूरतों के अनुसार विस्तार किया जा सके। शिक्षा विभाग का मानना है कि अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में हो रहे इन सकारात्मक बदलावों की जानकारी रखनी चाहिए और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए इन अवसरों का लाभ उठाना चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000