डरोह पीटीसी में यौन उत्पीड़न की शिकायत पर सख्ती, आरोपी सस्पेंड; Himachal Pradesh State Commission for Women ने सराहा फैसला – भारत केसरी टीवी

डरोह पीटीसी में यौन उत्पीड़न की शिकायत पर सख्ती, आरोपी सस्पेंड; Himachal Pradesh State Commission for Women ने सराहा फैसला

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*पीटीसी डरोह में महिला प्रशिक्षु से छेड़छाड़, डीआईजी सौम्या सांबशिवन का एक्शन, आरोपी इंस्ट्रक्टर सस्पेंड*

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह में अनुशासन को ताक पर रखकर एक महिला प्रशिक्षु के साथ यौन उत्पीडऩ का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में डीआईजी (नॉर्दर्न रेंज) सौम्या सांबशिवन ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी पुलिस इंस्ट्रक्टर को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Advertisement

इस त्वरित कार्रवाई ने न केवल विभाग में हडक़ंप मचा दिया है, बल्कि प्रशिक्षु महिला पुलिस कर्मियों के बीच सुरक्षा का भाव भी सुदृढ़ किया है। घटना के अनुसार, पीटीसी डरोह में प्रशिक्षण ले रही एक नई रिक्रूट महिला सिपाही ने शिकायत दर्ज कराई थी कि संस्थान का ही एक इंस्ट्रक्टर उसे मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था।

डीआईजी सौम्या सांबशिवन ने शिकायत मिलते ही संवेदनशीलता दिखाते हुए मामले की गहनता से जांच के लिए पुलिस शिकायत समिति को जांच का जिम्मा सौंपा है। इतना ही नहीं, आरोपों की गंभीरता को देखते हुए आरोपी अधिकारी के खिलाफ सस्पेंशन और विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए।

डीआईजी की कार्रवाई से महिला आयोग खुश
इस साहसिक कदम पर हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर 2010 बैच की आईपीएस अधिकारी सौम्या सांबशिवन की तारीफ करते हुए कहा कि सही वक्त पर ली गई इस एक्शन ने समाज में एक मजबूत संदेश दिया है। उन्होंने डीआईजी की कार्यशैली को सराहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000