कुनिहार में ‘विकसित भारत’ की झलक: विद्यार्थियों ने चित्रों में उकेरे सपने – भारत केसरी टीवी

कुनिहार में ‘विकसित भारत’ की झलक: विद्यार्थियों ने चित्रों में उकेरे सपने

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*गुनगुन,प्रियल और आशुतोष सहित विद्यार्थियों ने कागज़ पर उकेरा अपने सपनों का विकसित भारत*

Advertisement

*चित्रों में दिखाई दी बच्चों की कल्पना की उड़ान

*केंद्रीय संचार ब्यूरो शिमला द्वारा दो दिवसीय विकसित भारत चित्र प्रदर्शनी और जनसूचना अभियान का समापन

कुनिहार (सोलन) 20 फरवरी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), शिमला द्वारा पीएम श्री जवाहर नवोदय स्कूल, कुनिहार में आयोजित दो दिवसीय विकसित भारत चित्र प्रदर्शनी एवं जन सूचना अभियान का आज समापन हुआ।

समापन अवसर पर सैकड़ों विद्यार्थियों की मौजूदगी में क्विज़ प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रतिभागी टीमों ने उत्साह से भाग लिया। आज विकसित भारत विषय पर चित्रकला एवं नारा लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए। छठवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सीनियर एवं जूनियर में अलग अलग आयोजित इन स्पर्धाओं ने बच्चों ने विकसित भारत को लेकर अपनी कल्पना को चित्रों एवं रंगों के जरिए कैनवास पर रच दिया। किसी ने डिजिटल भारत को अपना विषय बनाया तो किसी देश की विभिन्न उपलब्धियों को चित्रित किया। किसी ने अंतरिक्ष में देश की उपलब्धियों को साकार किया तो किसी सड़क नेटवर्क के विस्तार को कागज पर उकेर दिया।

चित्रकला प्रतियोगिता में सीनियर श्रेणी में गुनगुन ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि प्रियल और आशुतोष को क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान मिले। वहीं, जूनियर श्रेणी में साक्षी को पहला,निधि को दूसरा एवं चिराग ने तीसरा स्थान मिला।

नारा लेखन प्रतियोगिता में भी बच्चों ने गजब की कल्पना शीलता प्रदर्शित की। इस स्पर्धा में सीनियर श्रेणी में भार्गवी,अनुष्का और सूर्यांश को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुए जबकि जूनियर श्रेणी में अयांश को पहला,निशांत को दूसरा एवं जसकरण को तीसरा स्थान मिला।

क्विज़ प्रतियोगिता में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। स्थिति यह बन गई कि तीन टीमों के बीच स्कोर बराबर रहा और अतिरिक्त प्रश्न पूछकर विजेताओं का चयन किया गया। उदयगिरी हाउस की अक्षिता, प्रयानशिका, अयान और रिवांश की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि शिवालिक हाउस की देवांगी, निशु, दिलशान एवं प्रशांत की टीम दूसरे स्थान पर रही। तीसरा स्थान नीलगिरी हाउस की इक्षिता, जसप्रीत,देव और विवेक की टीम को मिला।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के प्राचार्य श्री कृष्ण कुमार यादव थे जबकि उप प्राचार्य अनिता कंवर और केंद्रीय संचार ब्यूरो शिमला के सहायक निदेशक प्रकाश पंत विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद थे। प्राचार्य श्री यादव ने केंद्रीय संचार ब्यूरो की
विकसित भारत चित्र प्रदर्शनी एवं जन सूचना अभियान को एक सार्थक और सकारात्मक आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि इसतरह के आयोजन विद्यार्थियों के ज्ञान तथा समझ के स्तर को और बेहतर बनाने में सहभागी हैं।

कार्यक्रम में, नवोदय विद्यालय, कुनिहार के शिक्षक, विद्यार्थी, पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के सहायक निदेशक संजीव शर्मा और केंद्रीय संचार ब्यूरो, शिमला के अधिकारी- कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। सीबीसी के प्रकाश पंत ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीबीसी से संबद्ध कलाकारों और स्कूल के विद्यार्थियों की नाटी ने सभी का मन मोह लिया।

इस चित्र प्रदर्शनी और जनसूचना अभियान में भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पहलों के बारे में बच्चों को रोचक शैली में जानकारी दी गई । कार्यक्रम की शुरुआत कल जन जागरूकता रैली से हुई। रैली में स्कूल के 150 से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने रैली के जरिए विकसित भारत@2047 के तहत स्वच्छता अभियान और सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में आम लोगों को जागरूक किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000