सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

[MADAN  SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

दिनांक 03.02.2026 को जिला सोलन पुलिस की SIU टीम द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सनवारा टोल प्लाज़ा पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार को जांच के लिए रोका गया, जिसमें सवार तीन युवकों के कब्जे से 18.59 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान सचिन राठौर पुत्र श्री बलबीर राठौर निवासी गाँव पुन्दर, डाकखाना देहा, तहसील ठियोग, जिला शिमला (हि.प्र.), उम्र 27 वर्ष, नवनीत उर्फ सन्नी पुत्र श्री लोकेंद्र सिंह निवासी गाँव पुन्दर, डाकखाना देहा, तहसील ठियोग, जिला शिमला (हि.प्र.), उम्र 29 वर्ष, तथा मनीष कुमार पुत्र श्री तपेंद्र निवासी गाँव चौकर, तहसील नौराधार, जिला सिरमौर (हि.प्र.) उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर, सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया है। इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त कार को जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को दिनांक 04.02.2026 को माननीय न्यायालय में पेश करके चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000