हमीरपुर में बच्चा तस्करी का खुलासा, झारखंड की महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

हमीरपुर में बच्चा तस्करी का खुलासा, झारखंड की महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

 

प्रदेश के हमीरपुर में बच्चा तस्करी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने झारखंड की महिला सहित हमीरपुर जिला से संबंध रखने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है, जो कि मुख्य सरगना बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें, तो मुख्य सरगना की लोकेशन हिमाचल प्रदेश से बाहर ट्रेस हुई है। ऐसे में उसे पकडऩे के लिए हमीरपुर पुलिस संबंधित राज्य की पुलिस का भी सहारा ले सकती है। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग का यह काम कब से चल रहा था। झारखंड की आरोपी महिला और हमीरपुर के आरोपी व्यक्ति से पुलिस रिमांड के दौरान इस संगीन अपराध से जुड़े और लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। महिला ने झारखंड के जिस कथित मुख्य आरोपी का नाम लिया है, उस पर कई संगीन आरोप होने की सूचना है। ऐसे में यदि उसकी गिरफ्तारी होती है, तो मामले से जुड़ी और परतें भी खुलेंगी। बता दें कि झारखंड से बच्चों की तस्करी की जा रही थी। दो बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की मदद से पुलिस ने कुल्लू से रेस्क्यू किया है।
ये बच्चे कुल्लू में काम कर रहे थे। झारखंड से ही एक समाजसेवी महिला के पास बच्चों के लापता होने का मामला पहुंचा था। झारखंड की महिला को वहां की ही एक महिला पर शक हुआ तथा उसकी पड़ताल की गई। बाद में मामला चाइल्ड वेलफेयर कमेटी हिमाचल प्रदेश के पास पहुंचा। चेयरमैन सीडब्ल्यूसी के पास मामला आने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। जब पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की, तो झारखंड से लाए हुए दो बच्चे कुल्लू में मिले।

 

#Hamirpur
#Kullu
#Jharkhand
#ChildTrafficking
#HumanTrafficking
#CWC
#HPPolice
#CrimeNews
#ChildRescue
#BreakingNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000