वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का विधायक ने किया निरीक्षण* – भारत केसरी टीवी

वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का विधायक ने किया निरीक्षण*

कुल्लू आरती शर्मा 26 अगस्त : जिला में लगातार हो रही भारी वर्षा से पुलों, सड़कों व आवश्यक सेवाओं पर पड़े असर से उत्पन्न हालात का जायज़ा विधायक, सुंदर सिंह ठाकुर ने विभिन्न स्थानों का दौरा कर लिया।
विधायक ने अखाड़ा बाज़ार वैली ब्रिज, गेमन पुल, भूतनाथ पुल, भुंतर पुल और पुराने भुंतर फुट ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाक़ात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
ठाकुर ने कहा कि व्यास और पार्वती नदियों में जलस्तर बढ़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों को डरने की नही, सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार और ज़िला प्रशासन लोगों की सहायता के लिये पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है।
उन्होंने नदी तट पर रहने वाले लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की।
उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार की सक्रियता से व्यास नदी पर सुरक्षा तटबंदी कार्यों के चलते अखाड़ा बाज़ार, सरवरी, भुंतर और लंका बेकर क्षेत्र में पानी से बचाव हुआ है। उन्होंने कहा कि भविष्य में व्यास नदी से नुकसान को कम करने के लिये नदी के बीच मे जमा मलवे को हटाने के लिये योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने व्यास नदी में जमा मलबा हटाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया है।
विधायक ने हाथीथान, सरसाड़ी, छन्नीखोड और सारनी मोड़ क्षेत्रों की सड़क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वर्षा के कारण सड़कों,
पेयजल योजनाओं और विद्युत आपूर्ति को बहाल करने के कार्य प्रभावित हो रहा है, लेकिन अधिकारी, कर्मचारी इन्हें बहाल करने में जुटे हैं।
उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और कर्मचारी फील्ड में कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि लग वैली की संपर्क सड़कों को दो दिनों के भीतर तथा मणिकर्ण सड़क को एक दिन में बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की, कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी नालों से दूर सुरक्षित रहें।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000