निजी गाड़ियों से बच्चों की ढुलाई पर सवाल, ऑटो यूनियन ने DC सोलन को सौंपा ज्ञापन – भारत केसरी टीवी

निजी गाड़ियों से बच्चों की ढुलाई पर सवाल, ऑटो यूनियन ने DC सोलन को सौंपा ज्ञापन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

सोलन में प्राइवेट गाड़ियों से स्कूली बच्चों की ढुलाई पर उठे सवाल, उपायुक्त से की शिकायत

सोलन। सोलन शहर के निजी स्कूलों में स्कूली बच्चों को प्राइवेट (व्हाइट प्लेट) गाड़ियों से ले जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शूलिनी ऑटो रिक्शा ऑपरेटर्स यूनियन, सोलन ने उपायुक्त सोलन को ज्ञापन सौंपकर इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

यूनियन का आरोप है कि शहर के कई प्रमुख स्कूलों में नियमों को दरकिनार कर निजी गाड़ियों से बच्चों की ढुलाई करवाई जा रही है, जो मोटर व्हीकल एक्ट का सीधा उल्लंघन है।

यूनियन के अनुसार इन गाड़ियों में न तो कमर्शियल परमिट है और न ही जरूरी टैक्स अदा किया जा रहा है। इसके अलावा बच्चों को क्षमता से अधिक संख्या में बैठाया जाता है, जिससे उनकी सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है

प्रदर्शन के दौरान यूनियन सदस्यों ने मांग की कि स्कूलों के बाहर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

यूनियन ने यह भी कहा कि नियमों का पालन करने वाले ऑटो व कमर्शियल वाहन चालकों को इस अवैध गतिविधि के कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000