धर्मपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की मशीन दिल्ली से बरामद, आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

धर्मपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की मशीन दिल्ली से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

धर्मपुर (सोलन), मदन शर्मा 17 मई 2025:

Advertisement

पुलिस थाना धर्मपुर द्वारा वेल्डिंग मशीन चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। दिनांक 22 अप्रैल 2025 को सोलन निवासी श्री भूपिन्द्र सिंह ने थाना धर्मपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी सिहरड़ी स्थित आउटडोर फर्नीचर वर्कशॉप से एक वेल्डिंग मशीन चोरी हो गई है, जिसकी कीमत लगभग ₹59,000 है।

Advertisement

शिकायत के अनुसार, वर्कशॉप के कर्मचारी अनुज ने उन्हें 18 अप्रैल को सूचना दी कि मशीन गायब है। जब उन्होंने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पाया कि वर्कशॉप में काम करने वाला मुबारिक नामक मजदूर मशीन को लेकर कहीं चला गया है, और उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है।

Advertisement

पुलिस ने मामला FIR नं. 75/2025 U/S 306, 3(5) BNS के तहत दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर आरोपी मुबारिक हुसैन पुत्र श्री मुहम्मद शफीक, निवासी कोदरी, तहसील बिलारी, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) को 16 मई को दिल्ली से गिरफ्तार किया।

Advertisement

आरोपी को न्यायालय में पेश कर 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई वेल्डिंग मशीन को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस मामले की जांच आगे भी जारी रखे हुए है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000