नालागढ़ में नशा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ट्रक से 13 किलो चूरा-पोस्त बरामद, चालक गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

नालागढ़ में नशा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ट्रक से 13 किलो चूरा-पोस्त बरामद, चालक गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*

Advertisement

नशे के सौदागरों के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए नालागढ़ पुलिस और स्पैशल सैल-एक्स की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नालागढ़-ढेरोवाल रोड पर सैणीमाजरा के पास नाकेबंदी के दौरान एक ट्रक से भारी मात्रा में चूरा-पोस्त बरामद किया है

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम सैणीमाजरा में वाहनों की नियमित चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक को तलाशी के लिए रोका गया। ट्रक की सघन तलाशी लेने पर उसके कैबिन के भीतर छिपाकर रखा गया एक बोरा बरामद हुआ। जब बोरे को खोलकर जांच की गई तो उसमें से 13.005 किलोग्राम चूरा-पोस्त (भुक्की) बरामद  हुआ। पुलिस ने मौके पर ही ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान तरुणदीप सिंह, निवासी गांव सौडी गुजरां व तहसील नालागढ़ के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मादक पदार्थ और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह नशा कहाँ से लाया था और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000