परवाणू पुलिस ने भगोड़े अपराधी को कालका से दबोचा, आबकारी अधिनियम के दो मामलों में था वांछित – भारत केसरी टीवी

परवाणू पुलिस ने भगोड़े अपराधी को कालका से दबोचा, आबकारी अधिनियम के दो मामलों में था वांछित

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

दिनांक 17-12-2025 को पुलिस थाना परवाणू में गठित पी.ओ. सैल की टीम द्वारा भगोड़े अपराधियों की तलाश के दौरान एक भगोड़े आरोपी राकेश कुमार उर्फ तिलकधारी, पुत्र स्व० श्री नन्द लाल, निवासी गाँव पुरला, सेक्टर-03, परवाणू, तहसील कसौली, जिला सोलन, हि.प्र. को कालका से गिरफ्तार किया गया। जिस पर पुलिस थाना परवाणू में अभियोग संख्या 132/2025, दिनांक 17-12-2025, धारा 209 BNS के तहत गिरफ्तार किया गया। इस अभियोग की जांच के दौरान पाया गया कि उक्त भगोड़े आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना परवाणू में आबकारी अधिनियम के तहत 02 मामले (अभियोग संख्या 32/2017 व 57/2018) पंजीकृत थे, जिनमें उसके कब्जे से 34 बोतलें देशी शराब बरामद की गई थीं। उक्त दोनों मामलों में आरोपी जमानत मुचलका पर रिहा था तथा आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था । उक्त दोनों मामलों में ट्रायल/विचारण के दौरान आरोपी राकेश कुमार उर्फ तिलकधारी को माननीय न्यायालय द्वारा न्यायालय में पेश होने के लिए बार-बार आदेश दिए गए, परंतु इसके बावजूद आरोपी माननीय न्यायालय में पेश नहीं हुआ। जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी को भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया । उक्त भगोड़े आरोपी की तलाश पुलिस थाना धर्मपुर की टीम द्वारा लगातार की जा रही थी, परंतु आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदलता रहा। उक्त भगोड़े अपराधी को आज दिनांक 18-12-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में जांच जारी है।*

Advertisement

#SolanPolice #ParwanooNews #ProclaimedOffender #ExciseAct #HPPolice #LawAndOrder

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000