दिल्ली में हिमाचल निकेतन निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, छह माह में पूरा करने के निर्देश – भारत केसरी टीवी

दिल्ली में हिमाचल निकेतन निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, छह माह में पूरा करने के निर्देश

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली के द्वारका में निर्माणाधीन हिमाचल निकेतन का दौरा कर कार्य प्रगति की समीक्षा की। लगभग 145 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहे इस निकेतन में 107 कमरे, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल, मल्टीपर्पज हॉल, मीटिंग हॉल, डॉरमेट्री, पार्किंग सुविधा, उद्यान, ईवी चार्जिंग स्टेशन सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग फाइव स्टार सुविधाओं से युक्त हिमाचल निकेतन राष्ट्रीय राजधानी में इलाज, शिक्षा एवं अन्य कार्यों से आने वाले हिमाचलवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य छह माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों की आवश्यकताओं के प्रति सदैव संवेदनशील रही है, इसी कारण नई दिल्ली आने वाले लोगों की सुविधा के लिए अतिरिक्त भवन का निर्माण किया गया है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने राज्य सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी और रोगी दिल्ली आते हैं और यह निकेतन उन्हें बेहतर एवं आरामदायक आवास सुविधा प्रदान करेगा।

लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार ने मुख्यमंत्री को परियोजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, प्रधान आवासीय आयुक्त अजय यादव, मुख्यमंत्री के ओएसडी कर्नल (सेवानिवृत्त) के.एस. बान्शटू तथा लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे।#HimachalNiketan
#CM_Sukhu
#DwarkaDelhi
#PublicInfrastructure
#HimachalPradesh
#PWD

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000